Thursday, February, 26,2026

सदन चलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

जयपुर: विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही कोरम का मुद्दा छा गया। सदन में सदस्यों की कम उपस्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सदन चलाना केवल सरकार या विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी सदस्यों की सामूहिक जवाबदेही है। कोरम का ध्यान रखना हर दल का कर्तव्य है। एक दिन पहले भी दो बार कोरम पूरा नहीं होने का मामला सामने आया था। विपक्ष के सचेतक रफीक खान ने कम उपस्थिति पर सवाल उठाए थे, जिस पर सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को चेताते हुए सचेतकों को निर्देश दिए कि वे सदस्यों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सुझाव दिया कि अनुपस्थित वक्ताओं के वक्तव्य कार्यवाही से हटाए जाएं। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन सहमत हो तो वे सख्त कदम उठाने को तैयार हैं। अध्यक्ष के रुख से स्पष्ट है कि सदन की गरिमा से समझौता नहीं होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery