Thursday, February, 26,2026

कांग्रेस ने जर्जर स्कूलों के सर्वे का नहीं किया कोई कामः दिलावर

जयपुर: विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान जर्जर सरकारी स्कूल भवनों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक संदीप शर्मा की ओर से स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत के लगाए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रश्न पूछते हुए स्कूल भवनों की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं, कई जगह मंदिरों, अस्पतालों और यहां तक कि मुर्गी फार्म में स्कूल संचालित हो रहे हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी जर्जर स्कूल भवन हैं, उन्हें चिह्नित कर जमींदोज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं, इसलिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जर्जर स्कूलों के सर्वे को लेकर कोई ठोस काम नहीं किया।

केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपए मिलने का आश्वासन

शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि अब तक केवल 30 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले भवनों का ही थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाता था, लेकिन अब सभी स्कूल भवनों का पॉलिटेक्निक कॉलेज के माध्यम से थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा, ताकि निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार से इस मद में 1000 करोड़ रुपए मिलने का आश्वासन मिला है। भवनों के निर्माण और मरम्मत के लिए समय सीमा भी तय की जाएगी।

ओबीसी छात्रवृत्ति और पेंशन पर बहस

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ओबीसी वर्ग के विकास और छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर सवाल उठाया। सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। युवाओं में कौशल विकास संवर्धन के लिए 37.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18.50 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। वहीं, गहलोत ने पेंशन को लेकर कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नवंबर, 2025 के 961 करोड़ रुपए लाभार्थियों के खातों में सफलतापूर्वक जमा कराए जा चुके हैं।

रोडवेज डिपो के मुद्दे पर भी नोक झोंक

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस शासन में घोषित छह रोडवेज डिपो शुरू नहीं होने के मुद्दे पर भी सदन में तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक अमित चाचान ने परिवहन मंत्री से सवाल किए। डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना वित्तीय प्रावधान केवल घोषणाएं की थीं। उन्होंने बताया कि नोहर बस स्टैंड के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है, लेकिन सर्वे में सामने आया है कि वहां सभी आवश्यक मापदंड पूरे नहीं होते।

अन्य मुद्दों पर भी गरमाया सदन

शहीद दिवस पर सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान सदन में कई विधायकों के फोन की घंटियां बजने पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताई। जूली ने कहा कि विधानसभा में जैमर लगे होने के बावजूद घंटियां बजी हैं, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं, प्रश्नकाल के दौरान नौनेरा डैम की सुरक्षा दीवार, आयुर्वेदिक चिकित्सालय भुसावर के भवन निर्माण को लेकर सवाल-जवाब हुए। भुसावर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण टीकाराम जूली के लिए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जमीन आवंटित करवाने की बात कही, जिस पर विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा कि जमीन आवंटित कर दी गई थी और भूमि पूजन भी हो गया था। इस पर बैरवा ने कहा कि कोई भूमि पूजन नहीं हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery