Tuesday, May, 19,2026

जनभावनाओं-लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करेगी विधानसभा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अवसर पर सोमवार को विधानसभा परिसर में आयोजित विशेष समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के प्रवेश द्वारों के नए प्रतीक चिह्न (लोगो) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर के 13 द्वारों का नामकरण भी किया गया। समारोह को विधानसभा के अमृत महोत्सव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा अब केवल विधायिका तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आमजन की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन करोड़ों नागरिकों की आशाओं का पावन केंद्र है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति कर्तव्यों के पालन में निहित है। देवनानी ने बताया कि विधानसभा के नए प्रतीक चिह्न में राजस्थान की संस्कृति, प्रकृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को समाहित किया गया है। लोगो में शीर्ष पर अशोक स्तंभ को स्थान दिया गया है, जो न्याय, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

इसके साथ ही राज्य वृक्ष खेजड़ी, राज्य पशु ऊंट और राज्य पक्षी गोडावण को भी शामिल किया गया है। खेजड़ी त्याग, धैर्य और लोक मंगल का प्रतीक है, जबकि ऊंट और गोडावण मरुधरा की सहनशीलता और संघर्षशीलता को दर्शाते हैं। विधानसभा का मूल मंत्र 'राष्ट्राय धर्मनिष्ठा विधायिका' जनसेवा, संवैधानिक मर्यादा और न्यायपूर्ण व्यवस्था का संदेश देता है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि यह प्रतीक चिह्न राजस्थान के जनमानस की सोच और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि खेजड़ी राजस्थान का 'कल्पवृक्ष' है और इसकी रक्षा के लिए लोगों ने बलिदान भी दिए हैं।

लोकतंत्र और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित हुए प्रवेश द्वार

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विभिन्न द्वारों के नाम लोकतंत्र के मूल आदर्शों और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन द्वारों से प्रवेश करने वाला प्रत्येक व्यक्ति लोकतांत्रिक संस्कारों की अनुभूति करेगा।

विधानसभा संग्रहालय आमजन को समर्पित

देवनानी ने बताया कि विधानसभा संग्रहालय आमजन के लिए समर्पित कर दिया गया है और अब तक 45 हजार से अधिक लोग इसका भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की तर्ज पर राजस्थान विधानसभा परिसर में भी जल्द एक सेंट्रल हॉल का निर्माण किया जाएगा।

प्रमुख आंतरिक द्वारों के नाम

  • कर्तव्य द्वार- राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का प्रवेश द्वार
  • शक्ति द्वार-आमजन के प्रवेश का द्वार
  • सुशासन द्वार- विधायकों का प्रवेश द्वार
  • संकल्प द्वार-अधिकारियों के प्रवेश का द्वार
  • शौर्य द्वार - विशिष्ट अतिथियों के प्रवेश का द्वार

बाहरी द्वारों के सांस्कृतिक नाम और भावार्थ

  • वृज द्वार- भक्ति और सांस्कृतिक मधुरता
  • शेखावाटी द्वार- कला और उद्यमशीलता
  • वागड़ द्वार- प्रकृति संगत आदिवासी चेतना
  • मेवाड़ द्वार-राष्ट्र गौरव और बलिदान
  • मारवाड़ द्वार- संघर्षशीलता
  • हाड़ौती द्वार- साहित्य और स्थापत्य परंपरा
  • मेरवाड़ा द्वार- संत परंपरा
  • ढूंढाड़ द्वार- राजनीतिक और सांस्कृतिक ऊर्जा

देवनानी ने कहा कि ये सभी अंचल मिलकर राजस्थान की आत्मा का निर्माण करते हैं और विधानसभा भवन अब इन सांस्कृतिक धाराओं को लोकतंत्र से जोड़ने का प्रतीक बनेगा।

सदन में गूंजे ठहाके

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर हल्के-फुल्के अंदाज में सियासी टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल थे। टीकाराम जूली की ओर इशारा करते हुए राज्यपाल ने मजाक में कहा कि जब नाम सुना तो लगा नहीं कि ये होगे, इनकी उम्र तो कम है। आगे इनका नंबर कब आएगा, यह भी नहीं पता। राज्यपाल ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष रहने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का सबसे बड़ा काम विधायकों को 'नीचे बैठाने' का होता है। उनके इस बयान पर सदन में मौजूद विधायक हंस पड़े।

समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित मंत्री मंजू बाघमार, ओटाराम देवासी, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, झाबर सिंह खर्रा, जोराराम कुमावत, केके विश्नोई, गजेंद्र सिंह खींवसर, विधायक, विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery