Sunday, May, 17,2026

विधानसभा में बनेगी नक्षत्र व हर्बल वाटिका, कल होगा लोकार्पण

जयपुर: राजस्थान विधानसभा परिसर एक नए और अनूठे प्रयोग का साक्षी बनने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर यहां नक्षत्र वाटिका और हर्बल वाटिका विकसित की गई हैं, जिनका लोकार्पण 5 मई को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की उपस्थिति भी रहेगी।

इस पहल का उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, ज्योतिष, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ना है। विधानसभा के दक्षिणी हिस्से में लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अर्धचंद्राकार नक्षत्र वाटिका तैयार की गई है। इसमें भारतीय ज्योतिष के 27 नक्षत्रों से जुड़े वृक्ष लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक नक्षत्र के साथ एक विशेष पौधे का संबंध माना जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए कुचला, आंवला, जामुन, पीपल, बरगद, नीम, आम, कदंब सहित अन्य महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया जा रहा है।

38 औषधीय पौधों से सजेगी वाटिका

विधानसभा के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लगभग 850 वर्ग मीटर में हर्बल वाटिका विकसित की गई है। इसमें 38 क्यारियों में अलग-अलग औषधीय पौधों की प्रजातियां लगाई जा रही हैं। हर क्यारी में 20 से 25 पौधे लगाए गए हैं। इनमें तुलसी, अश्वगंधा, एलोवेरा, ब्राह्मी, सर्पगंधा, लेमनग्रास, पिपली, इलायची जैसे आयुर्वेदिक महत्व के पौधे शामिल हैं। देवनानी के अनुसार यह पहल केवल उद्यान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। इन वाटिकाओं के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, ज्योतिष और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को समझने का अवसर मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery