Saturday, August, 22,2026

सड़क पर विपक्ष, सदन में खाली कांग्रेस की कुर्सियां

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव के नाम रहा। कांग्रेस विधायकों ने स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक के विरोध में विधानसभा के बाहर धरना दिया, जबकि BAP विधायकों ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके चलते विधानसभा के भीतर कांग्रेस की सीटें खाली रहीं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विपक्ष की अनुपस्थिति पर गहरी पीड़ा जताई। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद महज 21 मिनट में सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक स्थगित कर दी गई।

शुक्रवार को सदन में बहुप्रतीक्षित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक रखा जाएगा। इसके साथ एक जीएसटी विधेयक और विभिन्न विभागों के प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव के बाद नवंबर में सत्र दोबारा बुलाया जाएगा।

विधानसभा गेट पर चढ़े कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में सुबह विधायक आवास से पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंचे। स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक के विरोध में वहां से विधानसभा तक - पैदल मार्च किया गया। विधानसभा परिसर में प्रवेश की कोशिश के दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर विधायकों को रोक दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट और टीकाराम जूली समेत कई नेता धरने में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विधायक अभिमन्यु पूनिया, घनश्याम मेहर और डीडी बैरवा विधानसभा के गेट पर चढ़ गए। डोटासरा ने उन्हें टोका।

29 प्रजातियों के पेड़ों को मिलेगा संरक्षण

विधानसभा में राजस्थान वृक्ष (संरक्षण) विधेयक, 2026 भी पेश किया गया। इसके तहत गैर-वन क्षेत्रों में निर्धारित पेड़ों को काटने के लिए पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा। उल्लंघन पर एक साल तक की सजा या एक लाख रुपए तक जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। विधेयक में खेजड़ी सहित 29 वृक्ष प्रजातियों को कानूनी संरक्षण देने का प्रस्ताव है। हालांकि 500 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंड में पेड़ काटने के लिए अनुमति आवश्यक नहीं होगी। जीवन या संपत्ति के लिए खतरा बने पेड़ को काटने की सूचना 48 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी को देनी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery