Saturday, August, 22,2026

विधानसभा के बाहर बैठे धरने पर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन के बाहर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एक ओर स्कूलों की बदहाली, मीडिया और आमजन की एंट्री पर रोक के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने करीब 3 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर विधानसभा के बाहर धरना दिया। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के विधायकों ने भील प्रदेश की मांग व मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन पर सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया।

स्कूलों की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूल के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता त्रिमूर्ति सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे। मार्च में नेता प्रतिपक्ष जूली, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, विधायक रफीक खान और अमीन कागजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक व कार्यकर्ता शामिल हुए। विधानसभा पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायकों ने पश्चिमी द्वार से प्रवेश का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों से नोक झोंक के बाद गेट बंद कर दिए गए, जिसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष जूली सहित सभी विधायक वहीं धरने पर बैठ गए। जूली बोले विधानसभा के गेट पर रोककर कांग्रेस विधायकों को वंदे मातरम् कार्यक्रम से दूर रखने की कोशिश की गई।

भारत आदिवासी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में भील प्रदेश की मांग और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधायकों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery