Saturday, August, 22,2026

सरकार की यूसीसी बिल पर अग्निपरीक्षा

जयपुर: विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सरकार इस सत्र में UCC और राजस्थान ट्री प्रोटेक्शन विधेयक को पारित कराने की कोशिश करेगी। वहीं, राज्यपाल की ओर से पुनर्विचार के लिए लौटाए गए 10 विधेयक भी सदन के एजेंडे में अहम रहेंगे। विधानसभा के आधिकारिक बुलेटिन में इन विधेयकों को संभावित विधायी कार्य में शामिल किया गया है। सत्र से पहले 17 अगस्त को सर्वदलीय बैठक हो चुकी है। इसमें सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से चलाने पर चर्चा हुई। सरकार महत्वपूर्ण विधायी कामकाज को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, जबकि कांग्रेस विधायक दल जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। 20 अगस्त को सत्र की शुरुआत शोकाभिव्यक्ति के साथ होगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र दो चरणों में चल सकता है। नवंबर में पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा की बैठक फिर बुलाई जा सकती है।

कांग्रेस के पांच साल पर भारी हमारे ढाई सालः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल की तुलना में महज ढाई साल में ही उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने विधायकों से विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों और विजन को प्रमुखता से रखने तथा सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता से किए वादों को तेजी से पूरा कर रही है। पानी, बिजली, उद्योग, रोजगार और सड़क समेत सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

CAG और अनुपूरक मांगें भी अहम

21 अगस्त को वर्ष 2026-27 की प्रथम संकलित अनुपूरक अनुदान मांगों के साथ CAG की राजस्थान के वित्त, जल जीवन मिशन, मनरेगा और सड़क सुरक्षा प्रणाली से जुड़ी रिपोर्ट सदन में रखे जाने की संभावना है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा लौटाए गए 10 विधेयकों पर भी सदन में चर्चा संभव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery