Wednesday, February, 04,2026

सीएम भजनलाल के लड्डू... सदस्यों के कड़वे बोल

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान गुरुवार को राजस्थान विधानसभा एक बार फिर यह याद दिलाती दिखी कि सदन का तापमान मुद्दों से कम और शब्दों से ज्यादा बढ़ रहा है। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों का गुणगान करता रहा, तो विपक्ष ने तीखे आरोपों से सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई। इस बहस के बीच कुछ ऐसे बयान भी आए, जिन्होंने लोकतांत्रिक विमर्श की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

ब्यावर से भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत द्वारा राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग अनावश्यक था। उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण रहा मंत्री अविनाश गहलोत का उस बयान के समर्थन में कूद पड़ना, जिसने आग में घी डालने का काम किया। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा की गौ-मांस से जुड़ी टिप्पणी ने भी सदन में सनसनी फैलाने की कोशिश की। प्रश्नकाल से लेकर बहस तक कई मौकों पर शब्दों की मर्यादा टूटी। 'नंगा नाच' जैसे कथन हों या कमीशनखोरी के आरोप, सदन का स्तर बार-बार कटघरे में खड़ा हुआ। यूडीएच मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी नोकझोंक ने माहौल और गर्माया, नारेबाजी तक नौबत पहुंची। अंततः आसन को सख्ती दिखानी पड़ी और बार-बार दोनों पक्षों को संयम की नसीहत देनी पड़ी।

इस तल्ख माहौल के बीच एक दृश्य ऐसा भी रहा, जिसने सियासत की कठोरता को पलभर के लिए नरम कर दिया। नई दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे विधानसभा पहुंचे और विधायकों को लड्डू खिलाए। उनके हाथों कांग्रेस के कुछ विधायक भी अनायास ही लड्डू खाते नजर आए। सदन के बाहर यह दृश्य चर्चा का विषय बना, भीतर शब्दों की कड़वाहट, बाहर मिठास का संदेश।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा विधायक अतुल भंसाली ने कांग्रेस शासन पर सीधा हमला बोलते हुए 25 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप लगाया। जवाब में उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने SIR में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को '500 साल की जेल' तक की चेतावनी दे दी। सदन के बाहर विधानसभा भवन में सुरक्षाकर्मियों की सख्ती भी चर्चा में रही। कुल मिलाकर, गुरुवार की कार्यवाही ने साफ कर दिया कि विधानसभा में मुद्दों की कोई कमी नहीं है। जनता यही उम्मीद कर रही है कि लड्डुओं की मिठास केवल लॉबी तक सीमित न रहे, बल्कि सदन के भीतर भी उतरे, ताकि बहसें शोर नहीं, नतीजों तक पहुंचे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery