Tuesday, August, 12,2025

स्थापना का अमृत महोत्सव मनाएगी विधानसभा: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अपने गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश करते हुए स्थापना का अमृत महोत्सव मनाएगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश के साथ अमृत महोत्सव के शुभारंभ की रूप रेखा तैयार की जा रही है। देवनानी विधानसभा में तीन अधिकारियों के सेवानिवृत्ति समारोह को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने उप सचिव बनवारीलाल मीणा, सहायक सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा और निजी सचिव पुरुषोत्तम शर्मा को उनकी सेवा यात्रा के लिए सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान विधानसभा देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में शामिल है और यह लोकतंत्र का जीवंत स्थल है। यहां स्थित राजनीतिक आख्यान संग्रहालय प्रतिदिन आमजन के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने विधानसभा के सभी कर्मियों से इस गरिमामय संस्था को और प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया।

डॉ. सी.पी. जोशी को जन्मदिन पर दी बधाई

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिष्टाचार मुलाकात की। देवनानी ने बिंदल को राजस्थान विधानसभा सदन और भवन का अवलोकन कराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery