Wednesday, November, 05,2025

बूथ लेवल एजेंट बनाने में कांग्रेस आगे... भाजपा से करीब 5 हजार ज्यादा एजेंटों की सूची सौंपी

जयपुर: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच बूथ लेवल एजेंट तैयार करने की होड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अब तक 48,703 बूथ लेवल एजेंटों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी है, जबकि भाजपा की ओर से 44,053 एजेंटों की सूची ही सौंपी गई है। राज्य में वर्तमान में कुल 52,469 मतदान केंद्र हैं। पिछले वर्ष एसएसआर-2024 के दौरान 51,756 केंद्र थे, जिनकी संख्या इस बार बढ़ गई है। चुनावी तैयारियों के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किया जाता है, जो मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण और सत्यापन जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है।

राहुल गांधी की ओर से हाल ही में वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाए जाने के बाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलों में संगठन को बूथ लेवल एजेंटों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। डोटासरा ने बूथ एजेंटों को मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या नाम विलोपन की शिकायतें न रहें। वहीं, भाजपा ने भी बूथ एजेंटों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की बात कही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि शेष बूथों पर नियुक्ति जल्द पूरी कर ली जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery