Wednesday, February, 04,2026

चार-चार बच्चों की मां प्रेमी संग भाग रहीं... रास्ता निकालना चाहिए: बुडानिया

जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में भ्रष्टाचार, एमआईआर, ओएमआर शीट गड़बड़ी, जयपुर शहर की बदहाल व्यवस्था, सामाजिक हालात और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिली। कई बयानों और आरोप-प्रत्यारोप के चलते सदन का माहौल बार-बार गरमाया। बहस के दौरान कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया का बयान सदन में चर्चा का केंद्र बना। बुडानिया ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। हजारों लड़कियां घर से भाग रही हैं और हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि चार-चार बच्चों की मां भी प्रेमियों के साथ भाग रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से माता-पिता रातों की नींद खो रहे हैं। कई मामलों में पुलिस जब लड़की को ढूंढ कर लाती है तो वह अपने मां-बाप को पहचानने से इनकार कर देती है। ऐसे मामले देखे हैं, जहां बेटी के इनकार से आहत होकर पिता ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने सभी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इस सामाजिक समस्या पर गंभीरता से विचार करने और कोई रास्ता निकालने की अपील की।

जयपुर में जाम और सीवरेज कार्य अधूरेः कागजी

किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने जयपुर शहर की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर घंटों लगने वाले जाम से जूझ रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। कांग्रेस सरकार के समय 20 करोड़ रुपए की लागत से सेटेलाइट अस्पताल बनाया गया, लेकिन उसमें जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं है। कागजी ने जेडीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि मात्र 15 दिनों में एक ही स्कीम में 538 पट्टे जारी कर दिए गए, जिससे फर्जी पट्टों की आशंका बढ़ गई है। कागजी ने आरोप लगाया कि जयपुर में सीवरेज कार्य अधूरे पड़े हैं और आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार इस मद में 65 प्रतिशत राशि व्यर्थ चली गई। उन्होंने कहा कि 550 करोड़ रुपए के टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ और अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कागजी के आरोपों पर जवाब देते हुए नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि एक नई समिति गठित की गई है, जो मास्टर प्लान, जोनल प्लान और सेक्टर प्लान तीनों को एक साथ तैयार करने पर काम करेगी, ताकि विकास योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा सकें।

तीन दिन के लिए स्थगित हुई विधानसभा

विधानसभा की कार्यवाही 3 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को विधानसभा की छुट्टी रहेगी। 3 और 4 फरवरी को अभिभाषण पर बहस जारी रहेगी और 4 फरवरी को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाब देंगे।

हारे हुए उम्मीदवारों से उद्घाटन पर विवाद

कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि हारे हुए भाजपा उम्मीदवारों से उद्‌घाटन और शिलान्यास करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि तारा नगर में स्वास्थ्य केंद्र का उ‌द्घाटन स्थानीय विधायक के बजाय हारे हुए उम्मीदवार से करवाया गया, जो विधायकों की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हारे हुए नेता गाड़ियों में कैंची लेकर घूम रहे हैं और उ‌द्घाटन के मौके तलाश रहे हैं। चर्चा के दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण ने किसानों की बिजली आपूर्ति और कनेक्शन को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए एक चूरू प्रत्याशी रफीक मंडेलिया की ओर से उद्घाटन कराने का आरोप लगाया।

एसआईआर को लेकर आमने-सामने

भाजपा विधायक जसवंत यादव ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब वोट कटने का मामला खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं के वोट कटे है, जो बाहर काम करने गए थे। यादव ने कहा कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या या पाकिस्तानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस बयान पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया, जिससे सदन का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

स्टेट हाईवे को फोर लेन करने की मांग

विधानसभा में चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने शून्यकाल में 295 के तहत चौमूं- रेनवाल स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह हाईवे सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कर्मचारी चयन बोर्ड में ओएमआर शीट गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery