Thursday, February, 26,2026

गहलोत पर सत्ता पक्ष ने किया कटाक्ष, विपक्ष ने किया हंगामा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार का प्रश्नकाल तीखी नोकझोंक, तंज-कटाक्ष और हंगामे के नाम रहा। शिक्षा और सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग से जुड़े सवालों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सदन में मौजूदगी भी सियासी टिप्पणियों का कारण बनी और माहौल कई बार गरमा गया।

\हंगामे की शुरुआत सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खोलने और पद सृजन से जुड़े सवाल पर हुई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब के दौरान अधिकारियों की गैलरी से पर्ची पर संदेश मिलने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि कम से कम पर्ची पर लिखा हुआ जवाब तो सही तरीके से पढ़ लें। जूली ने आरोप लगाया कि मंत्री सीधे सवाल का जवाब देने के बजाय राजनीतिक भाषण दे रहे हैं और सदन को गुमराह कर रहे हैं। इस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई और माहौल में तल्खी बढ़ गई।

स्कूलों में पद भरने के जवाब पर विवाद

मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में केवल बोर्ड लगाए गए, पद सृजित नहीं किए गए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने 970 स्कूलों में विज्ञान संकाय खोले हैं। पहले 3880 पद और बाद में 970 अतिरिक्त पद स्वीकृत किए गए। इस पर जूली ने पलटवार करते हुए कहा कि बंटाधार किसने किया, सब जानते हैं। आपने सवा दो साल में कितने विज्ञान संकाय खोले और कितनी पोस्टिंग की, यह बताइए। दिलावर ने पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तबादलों में पैसे लेने के आरोपों का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम गहलोत से भी जवाब मांगा। इस टिप्पणी पर विपक्षी विधायक भड़क उठे और सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप करते हुए मंत्री से प्रश्न के अनुरूप उत्तर देने को कहा।

स्कूटी वितरण को लेकर तकरार

दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण के मुद्दे पर भी सदन में तीखी बहस हुई। बगरू विधायक कैलाश वर्मा के सवाल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि विधायक निधि और मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत वितरण किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि बजट में घोषित 2000 स्कूटियों का वितरण पूरा हो चुका है, जबकि 2500 में से 2450 वितरित हो चुकी है। पूरक सवाल पूछने पर जूली और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के बीच भी नोकझोंक हुई। इसी दौरान अविनाश गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि आज पूर्व सीएम सदन में हैं, इसलिए टीकाराम जूली और डोटासरा के बीच 'परफॉर्मेस दिखाने की होड़ मची है। इस टिप्पणी पर जूली भड़क गए और कहा कि यह राजनीतिक जवाब नहीं चलेगा, सवाल का जवाब दीजिए। आपने सदन का मजाक बना रखा है। मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि तेज बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा।

अन्य मुद्दों पर भी सवाल

विधायक सुभाष मील की ओर से खंडेला विधानसभा क्षेत्र में तारबंदी योजना के लाभार्थियों को लेकर उठे सवाल पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। वहीं, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत के सवाल पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि मालपुरा ग्राम पंचायत को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है। अब संबंधित भूमि आवंटन का मामला जिला स्तरीय समिति को भेजा जा रहा है। प्रदेश में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने सवाल किया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने बताया कि योजना के तहत 14,500 आवेदनों में से 7,852 लाभार्थियों को 38.46 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। बाड़मेर में अनियमितता के मामले में प्रबंध निदेशक को निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। पोकरण विधायक प्रताप पुरी के सवाल पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि युवाओं के कौशल विकास के लिए 2024-26 के बीच एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery