Wednesday, February, 04,2026

एसआईआर और 'वीबी-जी राम जी' के मुद्दे पर सदन में तकरार

जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन का माहौल बार-बार गरमाता रहा। एक ओर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों में पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं प्रतिपक्ष ने एसआईआर और मनरेगा की जगह 'वीबी-जो राम जी' योजना शुरू करने जैसे मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के सदस्यों द्वारा अमर्यादित टिप्पणियां किए जाने पर सदन में तीखी नोकझोंक हो गई। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। हरिमोहन शमां ने गोकशी और बीफ को लेकर बयान दिया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रमाण पेश करने की मांग की।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई भाजपा विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और माफी की मांग करने लगे। हंगामे के बीच सभापति संदीप शर्मा ने हरिमोहन शर्मा के इस बयान को सदन की कार्यवाही से निकालने के निर्देश दिए। हरिमोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा वैचारिक रूप से नाथूराम गोडसे से प्रभावित है, इसी कारण मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया। उन्होंने कहा कि गांधी पूरी दुनिया में पूजे जाते हैं, लेकिन भाजपा ने राम के नाम का सहारा लेकर गांधी का नाम हटाया। इस बयान पर भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित कई विधायकों ने तीखी आपत्ति जताई और कहा कि गांधी का जितना सम्मान भाजपा ने किया है, उतना कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

राहुल गांधी पर टिप्पणी से हंगामा

ब्यावर से भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वे विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं। उन्होंने सगाई और शादी से जुड़ी टिप्पणी भी की, जिस पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। सभापति ने रावत को शब्दों के चयन में संयम बरतने की सलाह दी। मंत्री अविनाश गहलोत ने भी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गूगल सर्च करने की बात कही।

एसआईआर-मनरेगा पर आरोप-प्रत्यारोप

उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने एसआईआर में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी हस्ताक्षरों से 500-500 फॉर्म भरवाए हैं। वहीं, भाजपा विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को लेकर भ्रम फैला रही है। सरकार मनरेगा को बंद नहीं कर रहीं, बल्कि संशोधन के बाद इसे और मजबूत किया गया है और अब 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा विधायक अतुल भंसाली ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पेपर लीक के आरोपियों और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। उन्होंने जोधपुर में आरयूआईडीपी कार्यों में 25 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाया।

कांग्रेस विधायक के आरोपों पर हंगामा

कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा द्वारा जनजाति विकास मंत्री पर लगाए गए कमीशनखोरी के आरोपों पर सदन में हंगामा हुआ। सभापति ने आरोपों को कार्यवाही से हटाने का आश्वासन दिया। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि यदि एक भी आरोप साबित हो जाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

गिरदावरी के निर्देश दे सकती है सरकार

विधायक सुरेश गुर्जर ने नियम 50 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में बताया कि पिछले 3-4 दिनों की बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, चना, मटर और अफीम की फसलों को 90 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुराने लंबित मुआवजे की मांग की। सरकार जल्द ही गिरदावरी के निर्देश दे सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery