Saturday, August, 22,2026

सदन शांतिपूर्वक चलाने पर सहमत हुए सभी दल

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अध्यक्ष की ओर से शुरू की गई सर्वदलीय बैठक की परंपरा का स्वागत किया। सभी दलों ने विधानसभा के 75वें वर्ष पर आयोजित पूर्व एवं वर्तमान विधायकों के समागम कार्यक्रम की भी सराहना की। बैठक में सभी दलों ने सकारात्मक रुख के साथ सदन को शांतिपूर्वक चलाने, सदन और आसन की गरिमा बनाए रखने और सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल पर सहमति जताई।

पक्ष और विपक्ष ने आश्वस्त किया कि सदस्य मर्यादापूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करेंगे। देवनानी ने कहा कि चर्चा के दौरान सभी सदस्यों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन चलाना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिपक्ष नियमों के अनुरूप जनहित के मुद्दे उठाए और राज्य सरकार उनके समाधान का पूरा प्रयास करे। उन्होंने कहा कि विधानसभा जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा का पावन स्थल है, इसलिए सभी दल सकारात्मक सोच के साथ सदन में भागीदारी करें। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को सरकार गंभीरता से ले। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सर्वदलीय बैठक को अध्यक्ष की महत्वपूर्ण पहल बताया। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery