Sunday, May, 17,2026

विधानसभा के 75 वर्ष पर होगा प्रतीक चिह्न का विमोचन

जोधपुर: राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर सोमवार को विधानसभा परिसर में प्रतीक चिह्न का विमोचन एवं ऐतिहासिक द्वारों के नामकरण की पट्टिकाओं का अनावरण किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधायक कक्ष में सुबह 10:30 बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित विधायकगण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राजस्थान विधानसभा यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

विधान सभा में नवाचारों की श्रृंखलाः विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गत ढाई वर्षों में विधानसभा में कई नवाचार लागू कर नई पहचान दिलाई है। विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने, डिजिटल संग्रहालय, संविधान दीर्घा, वंदेमातरम दीर्घा, जनदर्शन कार्यक्रम, शौर्य वाटिका, नक्षत्र वाटिका और हर्बल वाटिका जैसी पहलें प्रमुख रही हैं। इसके अलावा ऑनलाइन उपस्थिति
प्रणाली, महिला दिवस आयोजन, उत्तरदायित्व प्रश्नोत्तरी, सेन्ट्रल हॉल की परिकल्पना, सदन में चर्चा का समय बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कदम भी उठाए गए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब को विचार-विमर्श का केंद्र बनाने जैसे प्रयासों से राजस्थान विधानसभा को देश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery