Tuesday, July, 14,2026

पहली बार कल निकलेगी 'विधायी गौरव यात्रा'

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के गठन के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को पहली बार 'विधायी गौरव यात्रा' और वर्तमान व पूर्व विधायकों का ऐतिहासिक समागम आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह विधानसभा के अमृत महोत्सव का पहला और सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें वर्तमान एवं पूर्व विधायक, राजस्थान से निर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा के सांसद एक ही मंच पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि संभवतः देश की किसी भी विधानसभा में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। देवनानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 10 बजे करेंगे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन होंगे। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विधानसभा परिसर में इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

75 वर्षों के महत्वपूर्ण कानूनों पर होगी चर्चा

अमृत महोत्सव के तहत आयोजित दो विशेष सत्रों में राजस्थान विधानसभा के 75 वर्षों के दौरान पारित महत्वपूर्ण कानूनों पर विमर्श होगा। इन सत्रों में वर्तमान और पूर्व के 16 अनुभवी विधायक कुल 24 महत्वपूर्ण कानूनों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल अतीत का स्मरण करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं और विधायी अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। समारोह में 100 वर्षीय पूर्व विधायक पंडित रामकिशन सहित कई वरिष्ठ पूर्व विधायक भाग लेंगे। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery