Friday, July, 17,2026

गौरव यात्रा बनी लोकतांत्रिक एकता का प्रतीक...

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विधायी गौरव यात्राः पूर्व और वर्तमान विधायकों का ऐतिहासिक समागम' को जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों से व्यापक सराहना मिल रही है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस आयोजन की सफलता के लिए विधानसभा अध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, पूर्व विधायक संघ के अध्यक्ष जीतमल चौधरी सहित अनेक वर्तमान और पूर्व विधायकों ने शुभकामनाएं दीं। 100 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व विधायक पंडित रामकिशन ने भी देवनानी से बातचीत कर इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने का आग्रह किया।

विधायकों को मिले स्मृति किट

कार्यक्रम में विधानसभा के 200 वर्तमान और 495 पूर्व विधायकों को स्मृति किट प्रदान किए गए। इनमें भारतीय संविधान की प्रति, वर्ष 1952 से अब तक के अधिनियमों की पुस्तिका, पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों की दूरभाष निर्देशिका तथा पर्यटन एवं सहकारिता विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री शामिल थी। जनप्रतिनिधियों ने इसे उपयोगी और यादगार उपहार बताते हुए विधानसभा की ओर से की गई पहल की प्रशंसा की।

पुरानी संसदीय स्मृतियां हुईं ताजा

पूर्व और वर्तमान विधायकों ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आत्मीय समागम आयोजित हुआ, जिसने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक परिवार की भावना को मजबूत किया। वरिष्ठ विधायकों के अनुभवों से नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों को सीखने का अवसर मिला, वहीं वर्षों बाद कई पूर्व विधायक एक-दूसरे से मिल सके और पुरानी संसदीय स्मृतियां भी ताजा हुईं। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करेंगे तथा संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery