Friday, July, 17,2026

जनसेवा ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 'विधायी गौरव यात्रा' के समापन समारोह में बुधवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन जनता की सेवा करना उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। चुनाव वोटों से जीते जाते हैं, जबकि जनता का स्थायी सम्मान और स्नेह निष्ठापूर्ण जनसेवा से अर्जित होता है। राज्य विधानसभाएं भारतीय लोकतंत्र की जीवंत धड़कन हैं। संसद पूरे देश की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं विधानसभाएं गांव, कस्बों और हर परिवार की आवाज को अभिव्यक्ति देती हैं। लोकतंत्र की मजबूती केवल संवैधानिक संस्थाओं से नहीं, बल्कि स्वस्थ बहस, गरिमापूर्ण आचरण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं। किसी विषय पर सहमति या असहमति हो सकती है, लेकिन जनता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा अटूट रहनी चाहिए। अपने राज्यसभा अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सदनों में मुद्दों पर बहस, चर्चा और कभी-कभी व्यवधान भी होते हैं, लेकिन अंततः बहस का निष्कर्ष किसी निर्णय तक पहुंचना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के वर्तमान और पूर्व विधायकों को एक मंच पर लाने की पहल की सराहना की। उन्होंने राजस्थान की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास केवल महाराणा प्रताप को ही नहीं, बल्कि उनके स्वामिभक्त अश्व चेतक को भी याद रखता है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, पूर्व उपाध्यक्षों तथा वर्तमान और पूर्व विधायकों को सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि रहे। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, सीएम भजनलाल शर्मा, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, स्पीकर वासुदेव देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य उपस्थित रहे। 

व्यक्तिगत मतभेद नहीं, संवाद और अनुशासन लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं: बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि व्यक्तिगत मतभेद लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, जबकि संवाद, अनुशासन, सहमति और स्वस्थ बहस लोकतंत्र को मजबूत बनाते है। विधानमंडल केवल कानून बनाने वाले संस्थान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ऐसी पाठशालाएं हैं, जहां जनप्रतिनिधि सेवा, संवाद और संसदीय मूल्यों का संस्कार प्राप्त करते हैं। बिरला ने राजस्थान विधानसभा को अपने सार्वजनिक जीवन की पहली पाठशाला बताते हुए कहा कि इसी सदन ने उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों का मार्ग दिखाया। सदन में बोले गए शब्द और हर बहस लोकतांत्रिक इतिहास का हिस्सा बन जाती है। उन्होंने युवा जनप्रतिनिधियों से अध्ययनशील, तथ्यों और तर्कों के आधार पर बहस करने का आह्वान किया। सदन की कार्यवाहियों के डिजिटल संरक्षण से भविष्य की पीढ़ियां संसदीय अनुभवों को सीख सकेंगी।

सोशल मीडिया पर संवाद का गिरता स्तर लोकतंत्र के लिए चिंता का विषयः बागडे

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवाद का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ संवाद, शालीनता और नैतिक मूल्यों का संरक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। लोकतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि कर्तव्यों और मर्यादाओं का भी नाम है।

सरकारें और विचारधाराएं बदलीं, लेकिन जनहित सर्वोपरि रखने का संकल्प नहीं बदलाः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विधानसभा के 75 वर्षों का इतिहास इस बात का साक्षी है कि समय के साथ सरकारें बदलीं और विचारधाराएं बदली, लेकिन जनहित को सर्वोच्च रखने का संकल्प कभी नहीं बदला। उन्होंने कहा कि यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1952 में 160 सदस्यों के साथ शुरू हुई विधानसभा की यात्रा आज लोकतंत्र, सुशासन और जनकल्याण की मजबूत आधारशिला बन चुकी है।

75 वर्षों की विरासत से प्रेरणा लेकर भविष्य की ओर बढ़े राजस्थानः देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और सुशासन की सशक्त यात्रा के प्रतीक है। 'विधायी गौरव यात्रा' केवल समारोह नहीं, बल्कि अनुभव, विचार और लोकतांत्रिक परंपराओं के आदान-प्रदान का मंच है। डिजिटलीकरण विधानसभा को आधुनिक और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery