Saturday, December, 20,2025

NFSA में 70 लाख से अधिक नए पात्र शामिल

जयपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गरीब, कमजोर, श्रमिक और जनजातीय समुदायों के विकास को समर्पित नीतियां और योजनाएं लागू की गईं, जिससे बेघर एवं वंचित परिवारों को उनका अधिकार मिला। खाद्य सुरक्षा योजना में 70 लाख से अधिक नए पात्र लोगों को शामिल किया गया। गत दो वर्षों में 17 लाख 41 हजार श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हुआ। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया। शिविरों में भूमि विवाद निपटारा, बीपीएल सर्वे, जल संरक्षण और कृषि सहायता जैसे कार्य हाथों-हाथ किए गए। निर्माण श्रमिकों के लिए 3 लाख 50 हजार नए पंजीकरण हुए और 7 लाख 22 हजार श्रमिकों को 806 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई। न्यूनतम मजदूरी में 26 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई। पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 24 हजार 191 श्रमिक पंजीकृत हुए। श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना से 15 करोड़ से अधिक पौष्टिक थालियां मात्र 8 रुपए में परोसी गई।

घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू एवं बीपीएल परिवारों परिवारों का सहारा बनी सरकार: घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू एवं बीपीएल परिवारों के 22 हजार 323 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे आवंटित किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 87 हजार 346 स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हुए। जनजातीय क्षेत्रों में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 5 हजार 947 ग्रामों के विलेज एक्शन प्लान स्वीकृत हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery