Tuesday, July, 14,2026

टीकाराम ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप, मंत्री जोराराम ने दिया जबाव

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर पशुओं के बीमा और फ्री टीके के वादों को लेकर जोरदार हमला बोला। जूली ने रविवार को जारी वीडियो संदेश में भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के 22वें पेज का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने सभी पशुपालकों के पशुओं का बीमा और दुधारू पशुओं को फ्री टीका लगाने का वादा किया था, लेकिन दो साल बीतने के बावजूद केवल 20 लाख पशुओं का ही बीमा हो सका। जूली ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के समय 'कामधेनु पशु बीमा योजना' के तहत 80 लाख पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही इसे बंद कर डिटेल हटा दी। 2024-25 के बजट में बीमा की घोषणा हुई तो 2025-26 में रजिस्ट्रेशन बढ़ाने का वादा किया, लेकिन अमल शून्य रहा।

कांग्रेस पर लगाया हवाबाजी का आरोप

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पशुपालकों के लिए सिर्फ चुनावी घोषणाएं की, जबकि भजनलाल शर्मा सरकार धरातल पर काम कर रही है। कुमावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के अंत में महंगाई राहत कैंपों के जरिए 1.10 करोड़ पशुपालकों के 1.98 लाख पशुओं के पंजीकरण की घोषणा की, लेकिन केवल 687 पशुपालकों के 1,064 पशुओं का बीमा हुआ। इसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई। बीमित 21 मृत पशुओं के 7.03 लाख रुपए के दावों का भुगतान भी वर्तमान भाजपा सरकार में हुआ। कुमावत ने बताया कि सरकार ने 2024-25 के बजट में मंगला पशु बीमा योजना के तहत 21 लाख पशुओं के मुफ्त बीमा की घोषणा की। इसमें गाय-भैंस के साथ भेड़, बकरी और ऊंट भी शामिल हैं। अब तक 5.52 लाख पशुपालकों के 10.60 लाख पशुओं का मुफ्त बीमा किया जा चुका है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery