Wednesday, May, 27,2026

किसानों को मिलेगी मौसम-फसल की सटीक जानकारी

जयपुर: प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिकतम तकनीक से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने और पूरी कृषि वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। पंत कृषि भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में कृषि विभाग और नॉट-फॉर-प्रोफिट संस्थान 'लॉर्ड्स एजुकेशन एंड हेल्थ सोसायटी (वाधवानी एआई फाउंडेशन) के बीच एक गैर वित्तीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से प्रदेश के किसान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित उपकरणों से जुड़ेंगे और फसलों की बेहतर देखभाल व आय वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति ला रही है। इस समझौते के तहत वाधवानी एआई फाउंडेशन अगले तीन वर्ष तक कृषि विभाग का निशुल्क तकनीकी भागीदार बनेगा। राज्य सरकार को इस सहयोग के लिए कोई आर्थिक व्यय नहीं करना पड़ेगा। आयुक्त गोयल ने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट घोषणा के अनुरूप एआई आधारित मॉडलों और उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की दिशा में यह समझौता मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि यह साझेदारी अंतिम छोर के किसान तक सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी और राजस्थान को कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का अग्रणी राज्य बनाएगी।

4 AI उपकरणों से बदलेगी खेती की तस्वीर

  • एग्रीवाणीः यह बहुभाषी चैटबॉट किसानों को वॉइस या टेक्स्ट के जरिए अपनी भाषा में बात करने की सुविधा देगा। किसान अपनी समस्या बताएंगे और एआई तुरंत तकनीकी सलाह देगा।
  • क्रॉप्सः यह प्रणाली फसलों में कीट और रोगों की सटीक पहचान करेगी। किसान खेत से फोटो खींचकर भेज सकेंगे और प्रमाणित विशेषज्ञ सलाह के आधार पर त्वरित उपाय मिलेगा।
  • सोयाबीन ग्रेन एनालाइजरः स्मार्ट फोन के जरिए यह एप सोयाबीन की गुणवत्ता, ग्रेडिंग और प्रोटीन स्तर का रियल-टाइम आकलन करेगा। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की जानकारी में मदद मिलेगी।
  • एग्री एआई कलेक्ट एवं समाचार निगरानीः यह उपकरण खेतों की गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखेगा और कृषि संबंधी खबरों की निरंतर निगरानी कर प्रशासन को तेज फैसले लेने में सहयोग करेगा।
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery