Friday, June, 27,2025

सरकार पर साधा निशाना

जयपुर: प्रदेश में प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर उपजा विवाद सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार रवैया अपना रही है। गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री न तो अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों की सुन रहे हैं, ना ही मंत्रियों और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से वादा किया था कि उनकी मांग मानी जाएगी, जिसके बाद छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन अब आरपीएससी ने परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे अभ्यर्थी भ्रम की स्थिति में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बिना चर्चा किए ऐसा वादा किया? अगर चर्चा की थी तो फिर वादा निभाया क्यों नहीं गया?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery