Friday, February, 13,2026

3.10 लाख की रिश्वत लेते सरपंच, वीडीओ और एलडीसी अरेस्ट

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग ट्रैप कार्रवाइयों में कुल 3 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए तीन सरकारी कार्मिकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई चित्तौड़गढ़ और डीडवाना-कुचामन जिलों में की गई, जहां विकास कार्यों और भुगतान के नाम पर खुलेआम घूस वसूली जा रही थी। एसीबी चित्तौड़गढ़ इकाई ने ग्राम पंचायत सिंहपुर, पंचायत समिति कपासन के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा। ट्रैप के दौरान 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक बरामद किया गया।

सरपंच ने ली 1 लाख की रिश्वत

एसीबी जयपुर ग्रामीण ने ग्राम पंचायत बाजवास (डीडवाना-कुचामन) के प्रशासक/सरपंच राजेंद्र प्रसाद मोयल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता को वर्ष 2024-25 में सामग्री सप्लाई का टेंडर मिला था। भुगतान होने के बावजूद 2 लाख रुपए की धरोहर राशि लौटाने में सरपंच टालमटोल करता रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery