Thursday, September, 24,2026

ACS सावंत ने 181 पर सुनीं समस्याएं

जयपुर: अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, भास्कर ए. सावंत ने बुधवार को राजस्थान सरकार की 181 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम का दौरा कर हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। समीक्षा के बाद सावंत ने स्वयं 181 हेल्पलाइन पर प्राप्त कॉल्स के जरिए परिवादियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अजमेर के जाकिर हुसैन, जयपुर की तुलसी देवी सोनी और सुमन सहित अन्य परिवादियों से बातचीत की। इसके अलावा चूरू के बालूराम, दौसा के महावीर, जोधपुर के कालूराम, जयपुर के प्रहलाद शर्मा और टोंक के अजय से भी फोन पर संवाद किया। सावंत ने संबंधित अधिकारियों को परिवादों पर संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आमजन को जल्द राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery