Thursday, February, 26,2026

JDA का दायरा बढ़ा, अब IG को कमान सौंपने के कयास

जयपुर: प्राधिकरण (जेडीए) में एंफोर्समेंट यपुर विकास विंग के मुखिया डीआईजी राहुल कोटोकी (आईपीएस 2008 बैच) का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो गया है। वे मात्र 6 महीने ही इस पोस्ट पर काबिज रहे। महत्वपूर्ण बात यह है कि सोमवार को जारी हुई आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट में डीओपी ने कोटोकी की जगह किसी अन्य अफसर को नहीं लगाया है। यह कुर्सी फिलहाल खाली है।

गौरतलब है कि जेडीए में एंफोर्समेंट विंग की कमान पहले एसपी स्तर के आईपीएस के हाथों में होती थी। पिछले कुछ वर्षों से पोस्ट का लेवल बढ़ाकर यहां डीआईजी लेवल के आईपीएस अफसर लगाए जा रहे हैं। कोटोकी से पहले इस पोस्ट पर डीआईजी कैलाश विश्नोई काबिज रहे थे।

फिलहाल यह पोस्ट क्यों खाली छोड़ी गई है, यह तो पता नहीं, लेकिन जेडीए के कामकाज के जानकारों का कहना है कि जिस ढंग से जेडीए के कार्यक्षेत्र का विस्तार हुआ है, उसके मद्देनजर अब एंफोर्समेंट विंग का भी विस्तार किया जाना और उसके प्रभाव को बढ़ाना जरूरी हो गया है। ऐसे में यहां अब डीआईजी से भी सीनियर आईजी लेवल के आईपीएस की पोस्टिंग होनी चाहिए।

इस संदर्भ में इस रोचक तथ्य की जानकारी उल्लेखनीय है कि जेडीए के मौजूदा और नए कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन (2003 बैच आईएएस) इस पोस्ट की कमान संभालने वाले इस दशक के सबसे सीनियर आईएएस अफसर हैं। आईएएस में उनकी 23 वर्षों की सीनियरिटी है। इससे पूर्व में रहे जेडीए कमिश्नर्स की सीनियरिटी महाजन से बहुत कम रही थी वैभव गालरिया (18 वर्ष), टी. रविकांत (16 वर्ष), गौरव गोयल (16 वर्ष), जोगाराम (18 वर्ष), रवि जैन (18 वर्ष) और आनंदी (17 वर्ष)।

सरकार ने संभवतया जेडीए के कार्यक्षेत्र में विस्तार के मद्देनजर ही 23 वर्षों की आईएएस की नौकरी का अनुभव रखने वाले सीनियर आईएएस सिद्धार्थ महाजन को कमिश्नर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि जेडीए का एरिया अब तीन हजार वर्ग किलोमीटर से बढ़कर सात हजार वर्ग किलोमीटर हो गया है। 600 नए गांव शामिल होने से अब जेडीए के एरिया में आने वाले गांवों की कुल संख्या बढ़कर 1418 हो गई है। जोन भी 11 से बढ़कर 27 हो गए हैं। अतिरिक्त आयुक्त 6 से बढ़कर 10 और उपायुक्त 31 से बढ़कर 44 हो गए हैं।

ऐसे में जरूरी हो गया है कि एंफोर्समेंट विंग का भी विस्तार किया जाए। शीर्ष स्तर पर डीआईजी की जगह आईजी को कमान सौंपी जाए और उनकी टीम में नए आईपीएस और आरपीएस अफसरों की पोस्टिंग की जाए। गौरतलब है कि जेडीए को लेकर मीडिया में अवैध कॉलोनियों की बसावट, सरकारी जमीनों पर कब्जे, व्यावसायिक अतिक्रमण व बाजारों और सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमणों की खबरें आए दिन प्रकाशित होती रहती हैं। इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एंफोर्समेंट विंग का मजबूत होना अत्यंत जरूरी है।

इस प्रसंग में यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि जेडीए में 1932 स्वीकृत पदों में से 1200 के लगभग पद खाली पड़े हैं। 480 नई भर्ती के लिए वित्त विभाग में प्रस्ताव पेंडिंग है। कमी की पूर्ति के लिए अभी टेंपरेरी बेसिस पर अन्य विभागों से डेपुटेशन पर स्टाफ लेकर काम चलाया जा रहा है। कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन के हाथ मजबूत करने के लिए खाली पदों पर नई भर्ती के साथ एंफोर्समेंट विंग की कमान भी किसी सीनियर आईपीएस को सौंपनी होगी।

सोशल मीडिया रील्स से चर्चाओं में बाड़मेर एसडीएम मेघवाल

बाड़मेर के एसडीएम सुरेश कुमार मेघवाल (2017 बैच आरएएस) अपनी फोटो और रील्स के कारण इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है। अलग-अलग पोज और वेशभूषाओं की उनकी रील सोशल मीडिया पर आए दिन आती रहती हैं। अभी सबसे ताजा थोती-कुर्ते के साथ सिर पर पगडी और काले चश्मे के साथ बनाई गई फोटो-रील चर्चा में हैं। यह सही है कि ये अति उत्साही आरएएस अधिकारी अपने कामकाज व सरकारी ड्यूटी के मामले में कहीं पीछे नहीं है। एसआईआर में सौ प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले वे राजस्थान के पहले एसडीओ बन चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ सुरेश कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन नई-नई फोटो-रील बनाने का उनका शौक प्रशासनिक जानकारों के अनुसार अनुचित व सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन है। यह किसी भी सरकारी अधिकारी की गरिमा के अनुकूल नहीं है। उनकी यह कारगुजारी मान्य व स्वीकार्य नहीं हो सकती। यह एक तरह से राज-काज का मखौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery