Friday, February, 13,2026

राहुल गांधी नए जिलाध्यक्षों को कल देंगे ट्रेनिंग व नया टास्क

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान का टास्क पूरा होने के बाद अब पार्टी ने अगले चरण की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही कांग्रेस अब उन्हें ट्रेनिंग के जरिए मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसी कड़ी में 10 फरवरी को सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद उन्हें प्रशिक्षण देंगे और नया सियासी टास्क सौंपेंगे। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में जिला अध्यक्षों की एक दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप में संगठन संचालन, नेतृत्व क्षमता, चुनावी रणनीति और विचारधारा जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस ट्रेनिंग का सीधा उद्देश्य यह है कि आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों में जिलाध्यक्षों को निर्णायक भूमिका और वास्तविक पावर दी जाए। टिकट वितरण से लेकर बूथ मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति तक जिलाध्यक्षों की राय को अहम माना जाएगा।

अंतिम सत्र में जिलाध्यक्षों से राहुल गांधी करेंगे संवाद

ट्रेनिंग के अंतिम सत्र में राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे और उन्हें संगठन व राजनीति के गुर सिखाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। ट्रेनिंग में तकनीक और आईटी पर खास फोकस रहेगा। पार्टी के वॉर रूम चेयरमैन सेंथिल जिला अध्यक्षों को एप संचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नेतृत्व क्षमता को लेकर दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा

दिल्ली की इस एक दिवसीय ट्रेनिंग के बाद जिला अध्यक्षों के लिए दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में टीम सचिन राव सुबह से रात तक कई सत्रों में प्रशिक्षण देगी। इसमें बूथ मैनेजमेंट, निर्णय क्षमता, नेतृत्व, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और जमीनी सक्रियता जैसे विषय शामिल होंगे। खास तौर पर वैचारिक मजबूती पर जोर रहेगा, ताकि कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा के जरिए विपक्ष का प्रभावी मुकाबला किया जा सके। गौरतलब है कि कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत पहली सूची में 45, दूसरी में 4 और तीसरी सूची में 1 जिलाध्यक्ष की घोषणा की थी। अब इन जिला कप्तानों को निकाय और पंचायती राज चुनावों में अधिक अधिकार और जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery