Friday, June, 27,2025

कांग्रेस कैसे आगे बढ़ेगीः राहुल

जयपुर: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए राहुल किसी से मिलते हैं, तो राय भी लेते हैं और संगठन की धरातल की जानकारी भी लेते हैं। कुछ ऐसा ही राहुल गांधी की 11 से 13 अप्रैल तक रणथंभौर की यात्रा के दौरान हुआ।

राहुल गांधी ने यहां टाइगर पार्क के मुख्य दरवाजे और गणेश धाम पर टी-शर्ट, टोपी और हैंडीक्राफ्ट सामान बेचने वाले और कांग्रेस के शेरपुर मंडल अध्यक्ष छुट्टन लाल मीणा से मुलाकात की। उनसे राहुल गांधी ने संगठन की बात करते हुए पूछा कि कांग्रेस कैसे आगे बढ़ सकती है? इस पर छुट्टन लाल ने कहा कि नीचे के कार्यकर्ता को तवज्जो देंगे तो ऐसा होगा। पार्टी में कांग्रेस की भावना समझने वालों को जोड़ो, कांग्रेस में नाकाराओं की जरूरत नहीं है, उन्हें बाहर निकालो। छुट्टन ने युवाओं को मौका देने की बात करते हुए राजस्थान की कमान सचिन पायलट के हाथों में देने की बात कही। इस पर राहुल गांधी ने छुट्टन की सोच की तारीफ करते हुए कहा कि यही करूंगा, युवाओं को आगे लाऊंगा।

राहुल ने पूछा-अब कांग्रेस में कैसा लग रहा है?

छुट्टन लाल से बातचीत में राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन में किए गए कार्यों को लेकर पूछा कि अब कैसा लग रहा है कांग्रेस में? इस पर छुट्टन ने कहा कि कांग्रेस में आप अच्छा काम कर रहे हैं, देश भर में यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस को मजबूत करने का अच्छा प्रयास कर रहे हैं। छुट्टन ने अहमदाबाद अधिवेशन की बात करते हुए कहा कि जिस तरह आपने जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष को प्राथमिकता दी है, उनको पावर देने की जो पहल की है, वह बहुत अच्छी है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस पर राहुल गांधी ने भी कहा कि वे मंडल, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को सक्रिय भूमिका में लाएंगे।

राहुल को दी समरावता कांड की जानकारी

छुट्टन लाल मीणा ने राहुल गांधी को बातचीत के दौरान उपचुनाव के समय समरावता कांड की जानकारी देते हुए नरेश मीणा को जेल से छुड़ाने में मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नरेश मीणा कांग्रेस के ही युवा नेता थे। उन्हें भाजपा के नेताओं ने जेल में बंद किया। यहां के नेता कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे युवा नेताओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ानी चाहिए। बता दें, छुट्टन लाल मीणा 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery