Wednesday, November, 05,2025

पुष्कर मेले में सजे ऊंट और कैमल सफारी का पर्यटकों में रोमांच

अजमेर: विश्वविख्यात पुष्कर पशु मेला 2025 की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान के साथ हो गई। हालांकि, मेले की विधिवत शुरुआत 30 अक्टूबर को ध्वजारोहण से होगी। मेले के दूसरे दिन गुरुवार से सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी। मेला मैदान में ऊंटों की आवाजाही से रेतीले धोरों की रौनक लौट आई। मेला 6 नवंबर तक चलेगा। मेले की शान रहे ऊंटों की सजावट इस बार भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जयपुर के अशोक टांक पिछले 38 वर्षों से ऊंटों को सजाने की कला में पारंगत हैं और अब तक 13 पुरस्कार जीत चुके हैं। वे ऊंटों का सोलह श्रृंगार करते हैं, जिसमें गोरबंध, घुंघरू, नकेल, बाली, पलान और झुमका जैसे पारंपरिक गहने शामिल हैं। विदेशी सैलानी गुरुवार को इन सजे ऊंटों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। देशी-विदेशी सैलानी रेतीले धोरों पर कैमल सफारी का आनंद भी ले रहे हैं। वहीं, अजय रावत द्वारा रेत से बनाई गई कलाकृतियां पर्यटकों का ध्यान खींच रही हैं।

11 लाख रुपए तक के घोड़े

अब तक मेले में कुल 348 पशुओं की एंट्री हो चुकी है, जिनमें 281 ऊंट, 66 घोड़े और एक बैल शामिल हैं। राजस्थान के बाहर से 41 घोड़े पहुंचे हैं। बरेली से पशुपालक जुबैद 11 घोड़े लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 2 से 11 लाख रुपए तक है। मारवाड़ी नस्ल के इन घोड़ों की खूबसूरती और चाल ने दर्शकों का मन मोह लिया।

हाईटेक हुआ मेला, डिजिटल भूखंड आवंटन

जिला कलेक्टर लोकबंधु की पहल पर इस बार मेला डिजिटल हुआ है। पशुपालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निशुल्क भूखंड आवंटित किए गए हैं। उन्हें एक क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर संबंधित पशुपालक की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे मेला पारदर्शी और सुरक्षित बनेगा। पुष्कर सरोवर में पानी की अधिकता को देखते हुए घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery