Saturday, July, 05,2025

वैश्विक सफलता... जनसेवा और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

जयपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 123वें संस्करण को रविवार को राजस्थान में उत्साहपूर्वक सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। पीएम ने योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और आपातकाल के दौर को याद करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिए। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में 'मन की बात' सुनी गई।

राठौड़ ने कहा कि पीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित करने की उपलब्धि, मेघालय की एरी-सिल्क को 'अहिंसा सिल्क' कहकर 'वोकल फॉर लोकल' की अपील और पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों की सराहना की। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

पीएम ने एक जुलाई को डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, मंत्री वासुदेव चावना, स्टेफी चौहान, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, मुकेश पारीक, रजनीश चनाना, नरेंद्र कटारा और अपूर्वा सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

झोटवाड़ा में कर्नल राठौड़ का संवाद

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने वार्ड 43 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ 'मन की बात' का प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर नागरिकों से संवाद किया और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया। 'मन की बात' ने राजस्थान में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक मजबूत किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सिविल लाइंस में 'विकसित भारत संकल्प समारोह'

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा की अगुवाई में बनीपार्क स्थित खंडेलवाल वैश्य महासभा भवन में 'मन की बात' सुनी गई। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए, जो पाकिस्तान जैसे देशों में भी असंभव है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया, जिससे सामुदायिक एकता को बढ़ावा मिला।

नागरिकों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राठौड़ ने गंगापुर, झुंझुनूं, सीकर और चूरू से आए नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश देकर समाधान का भरोसा दिलाया। राठौड़ ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की पार्टी नहीं, बल्कि जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाला संगठन है। हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा और उनके कल्याण में है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery