Sunday, May, 17,2026

कहीं बस से तो कहीं ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे जनप्रतिनिधि

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा
देने की अपील का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। भाजपा और संवैधानिक पदों पर बैठे कई बड़े नेताओं ने अपने सरकारी काफिलों को छोटा करना शुरू कर दिया है, तो कुछ नेता बस और ई-रिक्शा जैसे सार्वजनिक व वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग कर जनता को संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र प्रथम' संदेश के बाद राजस्थान समेत देशभर में कई जनप्रतिनिधियों और उच्च पदस्थ अधिकारियों ने अपने दौरों में फिजूल खर्च और ईंधन की खपत कम करने की पहल शुरू की है। कहीं लंबे कारकेड सीमित किए जा रहे हैं तो कहीं सार्वजनिक परिवहन अपनाकर आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।

राज्यपाल बागडे ने घटाया आधिकारिक काफिला

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पीएम की ईंधन संरक्षण अपील को गंभीरता से लेते हुए आमजन से कम से कम निजी वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने अपनी यात्राओं के दौरान आधिकारिक काफिले में शामिल वार्निंग कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य अतिरिक्त वाहनों के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी किए गए हैं।

स्पीकर बिरला ने 10 गाड़ियों का काफिला घटाकर 2 किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने कारकेड को सीमित कर दिया। पहले उनके साथ सुरक्षा कारणों से करीब 10 वाहनों का काफिला चलता था, जिसमें एंबुलेंस और दमकल वाहन भी शामिल रहते थे। हालांकि अब कोटा दौरे के दौरान वे केवल दो गाड़ियों के साथ ही यात्रा कर रहे हैं। इसे संसाधनों की बचत और सादगी का संदेश माना जा रहा है।

राजनाथ सिंह और भजनलाल शर्मा ने की कार पूलिंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नागौर जिले के मेडता दौरे के दौरान कार पूलिग कर ईंधन बचत का संदेश दिया। दोनों नेता हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक एक ही गाड़ी में पहुंचे। आमतौर पर वीवीआईपी दौरों में 15 से 20 वाहनों का लंबा काफिला रहता है, लेकिन इस दौर में काफिले को सीमित रखते हुए केवल 6 गाड़ियों का उपयोग किया गया।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया ई-रिक्शा में सफर

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में ई-रिक्शा में सफर कर प्रधानमंत्री मोदी के 'नेशन फर्स्ट' संदेश को आगे बढ़ाया। उन्होंने जनभागीदारी के माध्यम से ईंधन संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने छोड़ी एस्कॉर्ट

राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने भी अपने वाहन काफिले में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने एस्कॉर्ट और पायलट वाहन हटाकर केवल एक कार से यात्रा करने का निर्णय लिया है। इसे न्यायपालिका स्तर पर सादगी और संसाधन बचत की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रोडवेज बस से किया सफर

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर से फागी तक राजस्थान रोडवेज की बस में यात्रा की। वे दूदू विधानसभा क्षेत्र में ग्राम विकास चौपाल में शामिल होने के लिए बस से पहुंचे। बैरवा ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery