Sunday, September, 20,2026

प्रदेश कार्यालय से अमर जवान ज्योति व अल्बर्ट हॉल तक 'आशीर्वाद का दीया'

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर अमर जवान ज्योति और अल्बर्ट हॉल तक 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं ने पीएम के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

@डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा अपने राजकीय आवास पर परिवारजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित करते हुए।

@ स्टेच्यू सर्किल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टेध्यू सर्किल पर दीया जलाते संगठन महामंत्री अजेय कुमार व कार्यकर्ता।

गोविंद देवजी मंदिर में जलाया 'आशीर्वाद का दीया'... की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र की ओर से गोविंद देवजी मंदिर में 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की गई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने दीपोत्सव कर आरती की।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भगवान गोविंद देवजी के समक्ष दीप प्रज्वलित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। बालमुकुंदाचार्य ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री को 'प्रधान सेवक' एवं 'युग पुरुष' बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery