Sunday, August, 30,2026

एक खसरे पर 7 गुना बीमा, 31 लाख का क्लेम

जयपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। श्रीगंगानगर की सूरतगढ़ तहसील के कालूसर गांव में एक ही खसरा नंबर की जमीन पर कई पॉलिसियां कराकर करीब 31 लाख का क्लेम हासिल करने का मामला विभागीय जांच में सही पाया गया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दोषी सीएससी (ई-मित्र) संचालकों और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एक जमीन, कई पॉलिसियां और 31 लाख का क्लेम

जांच में सामने आया कि किसान बनवारी लाल ने खसरा नंबर 281/91 की 10.37 हेक्टेयर जमीन पर ऋणी किसान के रूप में मूंगफली की फसल का बीमा कराया। इसी जमीन पर सीएससी संचालक विकास कुमार और बिजेश के माध्यम से भी अलग-अलग पॉलिसियां कराई गईं। इन तीन पॉलिसियों पर बनवारी लाल को कुल 23,35,319 रुपए का क्लेम मिला। इसी भूमि को बटाई/लीज पर लेने वाले किसान रिछपाल पुत्र गिरधारी ने भी 10.37 हेक्टेयर में बीमा कराया और 7,80,195 रुपए का क्लेम हासिल किया। इस तरह एक ही जमीन पर कई बार बीमा कराकर लाखों रुपए का भुगतान लिया गया। जांच में इमींचन्द पुत्र महावीर, प्रमिला पत्नी सुनील साहरण और ओमप्रकाश पुत्र राजाराम द्वारा भी इसी भूमि पर बीमा कराने की जानकारी मिली, हालांकि उनकी पॉलिसियां बीमा कंपनी ने खारिज कर दीं। विभाग के अनुसार वास्तविक क्षेत्रफल से करीब सात गुना अधिक जमीन का बीमा कराया गया।

टोंक और शाहपुरा में भी एफआईआर

फर्जी फसल बीमा के मामलों में कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। टोंक जिले की मालपुरा और जयपुर जिले की शाहपुरा तहसील में फर्जी पॉलिसियां कराने वाले ई-मित्र संचालकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। सूरतगढ़ मामले में भी कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने संबंधित किसानों, सीएससी संचालकों और बीमा कंपनी के खिलाफ BNS-2023 के तहत FIR के निर्देश दिए हैं। विभाग को आशंका है कि फर्जीवाड़े में सीएससी संचालकों, किसानों, दलालों और बीमा कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। कृषि विभाग ने फर्जी पॉलिसियां तत्काल निरस्त कराने का अवसर दिया है। इसके बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery