Tuesday, May, 26,2026

नहीं रहे विज्ञापन की दुनिया के 'बादशाह'

जयपुर: भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज और जयपुर के मूल निवासी पद्मश्री पीयूष पांडे (70) का गुरुवार रात मुंबई में निधन हो गया। हाल ही में दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें संक्रमण हुआ, जिससे निमोनिया और बाद में चिकनपॉक्स ने उनकी स्थिति बिगाड़ दी। उन्होंने अबकी बार मोदी सरकार की पंच लाइन भी तैयार की। वसुंधरा राजे सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनके द्वारा तैयार किए गए कैंपेन को खूब सराहा गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शोक व्यक्त किया। ओगिल्वी इंडिया के चेयरमैन पीयूष पांडे ने अपने विज्ञापनों में राजस्थानी संस्कृति और भाषा को प्रमुखता दी। फेविकोल का 'छोरा तू अठी आ' जैसे विज्ञापन आज भी लोगों की जुबां पर हैं। उनके अभियान राजस्थान के रंग, धूल, हवेलियों, किलों और गलियों से प्रेरित थे। उन्होंने 'हर घर कुछ कहता है', 'फेविकोल का मजबूत जोड़', 'चाय पियो जिंदगी जियो' जैसे यादगार विज्ञापन बनाए।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery