Tuesday, May, 26,2026

जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.79 रुपए महंगा

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई। जयपुर में पेट्रोल 2.82 रुपए प्रति लीटर महंगा होकर 112.66 रुपए पहुंच गया, जबकि डीजल 2.79 रुपए बढ़कर 97.81 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं, पावर पेट्रोल के दाम 1.92 रुपए बढ़कर 121.97 रुपए प्रति लीटर हो गए। इससे पहले जयपुर में पेट्रोल 109.84 रुपए, डीजल 95.02 रुपए और पावर पेट्रोल 120.05 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं के साथ परिवहन और व्यापारिक क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। 15 मई से अब तक यह चौथी बढ़ोतरी है और इस अवधि में पेट्रोल-डीजल करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं।

ईंधन महंगा होने से आम लोगों और कारोबार पर असरः सीतारमण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर आम लोगों और कारोबार पर पड़ेगा। सिडबी के 37वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि इससे ईंधन महंगा होगा, माल ढुलाई प्रभावित होगी और कच्चे माल की लागत बढ़ेगी। सरकार पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती कर पहले ही एक लाख करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान उठा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery