Friday, August, 07,2026

केन्द्र का खजाना भर देगा बकाया टैक्स पांच साल नहीं लेना होगा कर्ज

जयपुर:  यदि केन्द्र सरकार बकाया टैक्स और गैर टैक्स राजस्व की लंबित राशि पूरी तरह वसूल करने में कामयाब हो जाए, तो उसे कम से कम अगले पांच वर्षों तक किसी नए कर्ज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 तक सरकार के खातों में कुल 42 लाख 64 हजार 767 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली पेंडिंग थीं। वहीं गैर-कर राजस्व के अंतर्गत 3 लाख 65 हजार 741 करोड़ रुपए की वसूली बाकी थीं। यह राशि आयकर, कॉरपोरेट टैक्स, सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क, सेवा कर और अन्य स्रोतों से वसूल की जानी है, लेकिन या तो करदाता उपलब्ध नहीं है, या मामला न्यायालय में लंबित है।

आधी राशि विवाद रहित फिर भी वसूली नहीं

प्राप्ति बजट 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स वसूली में लगभग आधी राशि विवाद रहित है, लेकिन करदाता की पहचान या संपत्ति नहीं मिलने के कारण वसूली नहीं हो पाई है। शेष आधी राशि अदालतों में लंबित विवादित मामलों से संबंधित है।

सरकार की उधारी योजना

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने 14.82 लाख करोड़ रुपए की उधारी का लक्ष्य रखा है, जो बॉण्ड और सिक्योरिटीज के जरिए जुटाई जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लंबित वसूली हो जाए तो यह ऋण योजना पूरी तरह रोकी जा सकती है।

10 साल से अधिक पुरानी वसूलीः कुल बकाया राशि में से 2.88 लाख करोड़ रुपए दस साल से अधिक पुरानी वसूली है। इसमें से 2.43 लाख करोड़ विवाद रहित माने गए हैं, फिर भी वसूली नहीं हो सकी है।

आय-व्यय कर का सबसे बडा हिस्साः बकाया करों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आय एवं व्यय कर की है, जो कुल लंबित राशि का 90% से अधिक है। इसके विपरीत जीएसटी की हिस्सेदारी बहुत कम है क्योंकि यह प्रणाली हाल की है और डिजिटल निगरानी में प्रभावी मानी जाती है।

गैर कर राजस्व की स्थितिः गैर-कर राजस्व की लंबित राशि भी बड़ी है। 3.65 लाख करोड़ रुपए बकाया है, जिसमें से 2.77 लाख करोड रुपए की राशि पांच साल से अधिक पुरानी है। इसमें खनन शुल्क, ब्याज, लाभांश और सरकारी उपक्रमों के लाभांश शामिल हैं।

टैक्स वसूली की कार्यप्रणाली पर सवाल: हर वर्ष बजट में यह रिपोर्ट दी जाती है कि कितना कर वसूला नहीं गया। यह रिपोर्ट राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजटीय प्रबंधन अधिनियम, 2004 के तहत अनिवार्य है। आर्थिक सर्वेक्षणों में बार-बार इस ओर इशारा किया गया है कि सरकार को लंबित वसूली के लिए डिजिटल रणनीति अपनानी चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery