Wednesday, August, 26,2026

मुख्यमंत्री से 'सच बेधड़क' मीडिया समूह के सीएमडी पवन अरोड़ा की शिष्टाचार भेंट

जयपुर: 'सच बेधड़क' मीडिया समूह के सीएमडी पवन अरोड़ा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को समूह की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह के अंतर्गत 'सच बेधड़क' न्यूज चैनल, 'सच बेधड़क' दैनिक हिंदी समाचार पत्र और राजस्थान का एकमात्र राजस्थानी सैटेलाइट चैनल 'गणगौर टेलीविजन' शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पवन अरोड़ा को मीडिया समूह का सीएमडी बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणगौर टेलीविजन के 'आओ जाणां कांई केवे मुख्यमंत्री' और 'सच बेधड़क' न्यूज चैनल के 'क्या कहते हैं मुख्यमंत्री' कार्यक्रमों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से सरकार के संदेश और मुख्यमंत्री के विचार आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने 'सच बेधड़क' न्यूज चैनल द्वारा आमजन से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ उठाने की भी सराहना की। वहीं, 'सच बेधड़क' दैनिक को अल्प समय में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला समाचार पत्र बताया। मुलाकात के दौरान पवन अरोड़ा ने आईपैड पर मुख्यमंत्री को 'सच बेधड़क' न्यूज चैनल और गणगौर टेलीविजन के विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियां भी दिखाईं। मुख्यमंत्री ने गणगौर टेलीविजन के 'आओ सीखां राजस्थानी', 'चोखी खबरों', 'आओ नाचां', 'हरजस' और 'ठेठ राजस्थानी' जैसे कार्यक्रमों की जानकारी ली और उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने गणगौर टेलीविजन को राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य और इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए डिजिटल रीच और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर देने का सुझाव दिया। इस दौरान मीडिया समूह की आगामी योजनाओं और डिजिटल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery