Wednesday, August, 19,2026

मीडिया में एक नए अध्याय का जश्न

जयपुर: जयपुर के होटल मैरियट में मंगलवार को ग्रैंड एनुअल रिपोर्टर्स मीट 2026 और विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के साथ पवन अरोड़ा के तीन वर्ष के कार्यकाल का समापन हुआ और सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी की शुरुआत हुई।

समारोह में वरिष्ठ प्रबंधन, संपादक, एंकर, रिपोर्टर, फील्ड रिपोर्टर, स्टिंगर और फस्र्ट इंडिया न्यूज, फार्ट इंडिया समाचार पत्र, फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी, सच बेधड़क हिंदी दैनिक और गणगौर टेलीविजन की टीमें शामिल हुई। भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया के वरिष्ठ सदस्य तथा व्यापक मीडिया जगत से जुड़े सहयोगी और प्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद रहे। राजस्थानभर से 300 से अधिक न्यूज इंफॉर्मर और रिपोर्टर इस आयोजन में शामिल हुए, जिससे यह फर्स्ट इंडिया के संपादकीय और रिपोर्टिंग नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण मिलन समारोह बन गया।

समारोह के मंच पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के निदेशक महिपाल राजपुरोहित, CFO ललित गंगवानी, वरिष्ठ संपादक जिनेन्द्र सिंह शेखावत, एसोसिएट एडिटर एवं कार्यक्रम की एंकर श्वेता मिश्रा अवस्थी, भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया के CBO मनोज जम्यासी, फर्स्ट इंडिया समाचार पत्र की वरिष्ठ संपादक कविता पंत, गणगौर टीवी के कार्यकारी निदेशक शिशिर अवस्थी, सच बेधड़क हिंदी दैनिक के संपादक मनोज माथुर और फर्स्ट इंडिया ओटीटी के प्रमुख शांतनु वाष्र्णेय सहित फार्ट इंडिया और मीडिया जगत के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

सहकर्मियों ने 18 अगस्त 2023 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद फर्स्ट इंडिया से जुड़े पवन अरोड़ा के योगदान को बाद किया। फर्स्ट इंडिया मोडिया ग्रुप के CEO और मैनेजिंग एडिटर के रूप में सेवाएं देने के बाद पवन अरोड़ा ने हाल ही में अपना इस्तीफा दिया, जिसे प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही फर्स्ट इंडिया के साथ उनका तीन वर्ष का अध्याय औपचारिक रूप से पूरा हुआ।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery