Thursday, August, 20,2026

मैं परिवार नहीं छोड़ रहा, एक नई भूमिका संभाल रहा हूं

जयपुर: राजस्थान के मीडिया परिदृश्य में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप में सीईओ और मैनेजिंग एडिटर के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद पवन अरोड़ा ने संस्थान से विदाई ली और सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं सीएमडी के रूप में नई पेशेवर यात्रा की शुरुआत की। होटल मैरियट में आयोजित वार्षिक रिपोर्टर्स मीट एवं विदाई समारोह में राजस्थानभर से 300 से अधिक न्यूज इंफॉर्मर, रिपोर्टर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स के साथ वरिष्ठ प्रबंधन और मीडिया जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। 18 अगस्त 2023 को आईएएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद फर्स्ट इंडिया से जुड़े अरोड़ा के संस्थान के विस्तार, नवाचार और तकनीकी बदलाव के साथ ही उनके प्रभावी नेतृत्व को याद किया गया। उनके कार्यकाल में फर्स्ट इंडिया ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया, नया कॉरपोरेट ऑफिस और अत्याधुनिक स्टूडियो विकसित किया, फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी लॉन्च किया, डिजिटल उपस्थिति का विस्तार किया, सच बेधड़क का अधिग्रहण किया और गणगौर टेलीविजन को राजस्थान की भाषा, संस्कृति और पहचान के लिए मजबूत मंच के रूप में विकसित किया। प्रदेश के करीब 25 जिलों में आयोजित प्रमुख आयोजनों ने भी राज्यभर के दर्शकों के साथ संस्थान के जुड़ाव को और मजबूत किया।

इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र और वीरेंद्र चौधरी, फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर महिपाल राजपुरोहित, फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीएफओ ललित गंगवानी, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत, फर्स्ट इंडिया न्यूज की एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी, भारत 24ः विजन ऑफ न्यू इंडिया के सीबीओ मनोज जग्यासी, फर्स्ट इंडिया न्यूजपेपर की सीनियर एडिटर कविता पंत, गणगौर टीवी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी, सच बेधड़क हिंदी डेली के सीनियर एडिटर मनोज माथुर और फर्स्ट इंडिया ओटीटी के हेड शांतनु वाष्र्णेय भी मौजूद रहे। श्वेता मिश्रा अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने औपचारिक संबोधनों के साथ सहकर्मियों द्वारा साझा किए गए व्यक्तिगत अनुभवों और यादों को सहजता से जोड़ा। विदाई समारोह के बाद अरोड़ा ने डॉ. जगदीश चंद्र की मौजूदगी में गोपालपुरा बाईपास स्थित सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के स्टूडियो में सीएमडी के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। यह बदलाव उनके मीडिया सफर के नए चरण की शुरुआत है। वहीं, दोनों संस्थान निरंतर विकास और अपनी-अपनी क्षमताओं के साथ आगे बढ़ने की दिशा में नए दौर की ओर देख रहे हैं। सच बेधड़क की ओर से इस यादगार अवसर की कुछ और झलकियां प्रस्तुत हैं।

21वीं सदी का चैनल तैयार किया

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने अरोड़ा के कार्यकाल की शानदार बताते हुए कहा कि बदलाव प्रगति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'पवन अरोड़ा की तीन वर्ष की यात्रा उल्लेखनीय रही है। उन्होंने 21वीं सदी का चैनल तैयार किया, फर्स्ट इंडिया को हाईटेक और डिजिटल स्तर तक पहुंचाया और इसके विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह सही मायने में विदाई नहीं है, हम एक परिवार हैं और मैं उनके नए अध्याय के लिए सफलता की कामना करता हूं।'

फर्स्ट इंडिया में बिताए तीन वर्ष असाधारण यात्रा

पवन अरोड़ा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फर्स्ट इंडिया में बिताए तीन वर्ष सामूहिक प्रयासों से बनी असाधारण यात्रा रहे। उन्होंने कहा, 'मैं परिवार को नहीं छोड़ रहा हूं, बल्कि एक नई जगह से नई भूमिका संभाल रहा हूं। हमने जो कुन्छ हासिल किया, वह पूरे फर्स्ट इंडिया परिवार की प्रतिबद्धता और प्रतिभा का परिणाम था। मैं आभार, आशीर्वाद और साथ की उसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा हूं।'

पवन अरोड़ा की नेतृत्व क्षमता असाधारण

वीरेंद्र चौधरी ने फर्स्ट इंडिया के साथ अरोड़ा के जुड़ाव की शुरुआत को याद करते हुए उनके विचारों को सफल पहल में बदलने की क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा, 'पवन अरोड़ा की नेतृत्व क्षमता असाधारण है। उनके पास नई परियोजनाएं शुरू करने, उनका नेतृत्व करने और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने का विवेक और साहस है। अब हमारी पेशेवर राहें अलग दिशाओं में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इन वर्षों में बने सम्मान, स्नेह और रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।'

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery