Tuesday, July, 14,2026

पांचना बांध जल विवाद पर सहमति, 20 साल पुराना मुद्दा सुलझेगा

जयपुर: करौली के पांचना बांध जल बंटवारे को लेकर 20 वर्ष पुराने विवाद पर मंगलवार को जयपुर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अंततः सहमति बन गई है। शिक्षा संकुल स्थित माधव सभागार में हुई बैठक शुरू में हंगामे के बीच चली। पानी के बंटवारे और समझौते के ड्राफ्ट पर मतभेद के चलते कमांड एरिया के किसान प्रतिनिधि बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी नाराज होकर बैठक से बाहर आ गए। हालांकि, कुछ देर बाद बैठक दोबारा शुरू हुई। डॉ. मीणा में लौटे और चर्चा के बाद घोषणा की कि सहमति बन गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दोनों बैठक पक्षों के किसान प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता की। जल संसाधन मंत्री रावत ने कहा कि यह करीब 20 साल पुराना विवाद है।

अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, केवल एक-दो बिंदुओं पर मतभेद शेष थे, जिन्हें दोनों पक्षों के सुझावों के आधार पर जल्द सुलझा लिया गया। उल्लेखनीय है कि पांचना बांध के जल बंटवारे को लेकर करौली जिले के 74 गांव पिछले 20 वर्षों से दो पक्षों में बंटे हुए थे। बैठक में बनी सहमति के बाद किसानों में खुशी की लहर है और जल विवाद के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है। सहमति के बाद डॉ. किरोडी लाल मीणा, जवाहर बेढम और सुरेश रावत ने शिक्षा संकुल में समाधान होने लेकर प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery