Tuesday, May, 26,2026

मेवाती, भील और ब्रह्मदेव को मिला पद्मश्री सम्मान

जयपुर: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार-2026 का सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई, जिनमें राजस्थान की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गफरुद्दीन मेवाती जोगी, तगाराम भील और ब्रह्मदेव महाराज को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

अलवर में निवास कर रहे और मूल रूप से डीग (कैथवाड़ा) से जुड़े गफरुद्दीन मेवाती जोगी को मेवात की विलुप्त होती लोक कला 'पांडुन का कड़ा' और भयंग वादन को संरक्षित करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, जैसलमेर के मूल सागर निवासी तगाराम भील को प्राचीन लोक वाद्य 'अलगोजा' वादन में महारत के लिए यह सम्मान मिला। समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीगंगानगर के ब्रह्मदेव महाराज को दृष्टिबाधित और मूक-बधिर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने और समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनकी पत्नी नीता जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। गौरतलब है कि 131 पद्म पुरस्कारों में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। सूची में 19 महिलाएं, 16 मरणोपरांत सम्मान और विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के 6 नाम भी शामिल रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery