Sunday, April, 19,2026

कांग्रेस ने काम में देरी और लागत वृद्धि पर सरकार को घेरा

जयपुर: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख तय होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एक ओर कांग्रेस ने परियोजना में देरी और बढ़ी हुई लागत को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है, वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है और पूर्ववर्ती सरकार पर बेवजह बयानबाजी व ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर आरोप लगाया लेकर सरकार पर आरोप लगाया  कि पचपदरा रिफाइनरी पश्चिमी राजस्थान की तकदीर बदलने वाला महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसे उसकी सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया था। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते इस परियोजना को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाले रखा, जिसके कारण लागत में भारी बढ़ोतरी हुई और प्रदेश के युवाओं को मिलने वाले रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए। वहीं, पलवार करते हुए भाजापा ने कहा कि 2016 में भाजपा सरकार ने सही स्थान और उचित बजट तय किया था, लेकिन 2018 से 2023 तक गहलोत सरकार ने रिफाइनरी पर कोई काम नहीं किया। अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण करना ठीक नहीं, जनता कभी माफ नहीं करेगी।

श्रेय की होड़ में भाजपा ने काम को रखा धीमा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का आरोप है कि रिफाइनरी परियोजना के नाम पर भाजपा सरकारों ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। अनावश्यक देरी के कारण परियोजना की लागत 37,229 करोड़ से बढ़कर करीब 80,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में भाजपा ने वर्षों तक काम को धीमा रखा, जबकि कोविड जैसी चुनौती के बावजूद उनकी सरकार इस परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा कर चुकी थी।

दो साल तक गहलोत कैबिनेट प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी

मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत बताएं कि उनके कार्यकाल में रिफाइनरी शुरू करने में प्रदेश को इतना इंतजार क्यों करना पड़ा। गहलोत की कमजोर इच्छाशक्ति के कारण दो साल तक आपकी कैबिनेट प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी।

वाहवाही लूटने को जल्दबाजी में किया था शिलान्यास

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि अशोक गहलोत के कार्यकाल में रिफाइनरी के लिए न कोई निश्चित स्थान तय किया गया था, ना ठोस प्लानिंग की गई थी। केवल वाहवाही लूटने के लिए जल्दबाजी में शिलान्यास किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery