Tuesday, July, 14,2026

बेटियों की शिक्षा से संवरता है समाज का भविष्यः बिरला

जयपुर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने महाराव भीम सिंह राजपूत छात्रावास परिसर में 'राजमाता शिव कुमारी कन्या छात्रावास' के शिलान्यास समारोह में शिरकत की। इसके अलावा उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों के सम्मान समारोह, सर्राफा संघ के कार्यक्रम में भाग लिया तथा इंद्रगढ़ (बूंदी) में कहार-कीर समाज के धार्मिक कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

महाराव भीम सिंह राजपूत छात्रावास परिसर में 'राजमाता शिव कुमारी कन्या छात्रावास' के शिलान्यास समारोह में बिरला ने कहा कि राजमाता शिव कुमारी ने कोटा की संस्कृति, विरासत और महिला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह छात्रावास उनकी स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का रहा है तथा समाज ने बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। लोकसभा अध्यक्ष के 'स्पीकर कैंप' कार्यालय में कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने मुलाकात की। इस दौरान कोटा के विकास से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

2027 तक कोटा से एयर कनेक्टिविटी होगी शुरू

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वर्ष 2027 तक कोटा से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे कोटा-बूंदी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोटा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक और पर्यटन विकास का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पानी और बिजली की प्रचुर उपलब्धता इस शहर को नए निवेश के लिए आकर्षक बनाएगी।

सर्राफा संघ के कार्यक्रम में हुए शामिल

कोटा प्रवास के दौरान बिरला श्री सर्राफा थोक विक्रेता व्यावसायिक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय के साथ अलग-अलग चुनौतियां आती रहती है, लेकिन यह कालखंड चुनौतीपूर्ण होते हुए भी हर बार की तरह देश और समाज इनसे उबर जाएगा। उन्होंने संगठन के सदस्यों को एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कोटा की स्थिति पर जताया भरोसा

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले समय में गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से छात्रों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग के लिए कोटा से बेहतर कोई दूसरा शहर नहीं है। उनके इस बयान से कोचिंग सेक्टर में उत्साह देखा गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery