Friday, September, 26,2025

लोकतंत्र की रीढ़ है चर्चा: बिरला

जयपुर/बेंगलुरु: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा संवाद, विविधता और सहयोग पर आधारित है। बिरला ने कहा कि संविधान सभा ने गहन विचार-विमर्श के बाद विश्व का सर्वोत्तम संविधान बनाया। संसदीय गरिमा तभी बनी रहती है, जब सदनों में लंबी चर्चाएं और सार्थक संवाद हों। जनता की कठिनाइयों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने का सदन सबसे महत्वपूर्ण मंच है।

बिरला ने सदनों में विचारों में भिन्नता को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि मतभेदों के बावजूद सभी सदस्य राज्य, राष्ट्र और जनता के लिए बेहतर नीतियां बनाने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने सदनों में रचनात्मक और तथ्याधारित बहस को शासन सशक्त करने और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य विधानमंडलों को एक ई-मंच पर लाने का काम किया गया है, जिससे विचारों का आदान-प्रदान और बेहतर नीति निर्माण संभव हो। बिरला ने आशा जताई कि बेंगलुरु में यह तीन दिवसीय अधिवेशन सार्थक एवं परिणाममूलक होगा, और इससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery