Thursday, February, 12,2026

NIA स्कॉलर को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए ऐंठे

जयपुर: जयपुर में एनआईए स्कॉलर से ब्लैकमेलिंग कर 10 लाख रुपए ऐंठने वाले शातिर को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो और फोटो का डर दिखाकर पीड़ित को धमका रहा था। पुलिस अरेस्टिंग का डर दिखाकर वह पिछले एक साल से लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के मामले में सील्वेस्टर माइकल फनाँडीस (47) निवासी वसई वेस्ट, पालघर मुम्बई को गिरफ्तार किया गया है। मुम्बई से फूड मैनेजमेंट का कोर्स कर सील्वेस्टर केशवपुरा भांकरोटा में फूड का काम कर रहा था। पुलिस टीम ने मंगलवार रात दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट किया।

10 फरवरी को पीड़ित एनआईए स्कॉलर ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों अच्छे परिचित बने। कुछ समय बाद आरोपी ने धमकी दी कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और पुलिस उसे अरेस्ट कर सकती है। डर दिखाकर आरोपी ने पैसे ऐंठना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग के दौरान आरोपी ने पिछले एक साल में कुल 10 लाख रुपए ऐंठे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery