Friday, May, 15,2026

जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से पांच आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: नीट यूजी-2026 पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की ओर से हिरासत में लिए गए 14 संदिग्धों से करीब 24 घंटे तक पूछताछ के बाद चार आरोपियों को बुधवार रात अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया, जिसके बाद अब सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में मांगीलाल, उसका बेटा विकास, भाई दिनेश निवासी जमवारामगढ़, यश यादव निवासी गुरुग्राम और शुभम खैरनार निवासी नासिक शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि शुभम ने ही यश यादव को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था।

कई धाराओं में दर्ज मामला: सीबीआई ने यह मामला 12 मई को उच्च शिक्षा विभाग से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। एफआईआर में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वासघात, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षाएं अधिनियम-2024 की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

पुणे से महिला हिरासत में: इस बीच पुणे पुलिस ने भी मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर सीबीआई को सौंप दिया है। पुलिस उपायुक्त विवेक मसाल के अनुसार, महिला की पहचान मनीषा संजय वाघमारे के रूप में हुई है, जो पहले ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह पिछले तीन वर्षों से मुख्य आरोपी के संपर्क में थी और एडमिशन से जुड़े पैसों के लेन-देन में भी शामिल रही।

कई संदिग्धों से पूछताछ जारी

सीबीआई और एसओजी ने विक्रम यादव, योगेश प्रजापत, संदीप हरितवाल, नीतेश अजमेरा, सत्यनारायण चौधरी, विक्रम, राकेश कुमार मंडावरिया, रजत कुमार, अमित मीणा और रोहित मावलिया से भी पूछताछ की। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन उनके कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन लोगों को दोबारा पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया जा सकता है। सीबीआई ने देशभर के कई स्थानों पर छापेमारी कर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। एजेंसी तकनीकी और फॉरेंसिक विश्लेषण के जरिए पेपर लीक नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery