Tuesday, July, 14,2026

AI निगरानी व सख्त नियमों के बीच नीट-यूजी परीक्षा आज

जयपुर: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रविवार को आयोजित होगी। इस बार रिकॉर्ड 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसके चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और राज्य प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

राजस्थान में 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जयपुर में 106 केंद्रों पर करीब 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि प्रदेश से कुल 2.09 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं। सीकर में 102 और कोटा में 92 केंद्र बनाए गए हैं। कोटा और सीकर को संवेदनशील मानते हुए यहां अतिरिक्त निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और खुफिया तंत्र तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर हर कक्ष में करीब 24 अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था है और सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक अभ्यर्थी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। लाइव स्ट्रीमिंग कंट्रोल रूम तक की जाएगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से निगरानी होगी। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को परीक्षा से डिबार कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच

अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना होगा। केवल एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति होगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी, बैग, ज्वेलरी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और पेन केंद्र पर ही दिया जाएगा। ड्रेस कोड में हल्के कपड़े अनिवार्य हैं, जबकि मोटे बटन व ऊंचे सोल वाले जूते वर्जित हैं। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले समय पर केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, देरी होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया, ओआरएस, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। डमी कैंडिडेट और इम्पर्सनशन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस बार विशेष रणनीति अपनाई गई है। मेडिकल कॉलेजों के छात्रों पर भी नजर रखी जा रही है और उन्हें परीक्षा के दिन कॉलेज परिसरों में ही रखने की व्यवस्था की गई है।

परीक्षा केंद्रों पर लगाए 5जी जैमर

नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 5 जी जैमर सक्रिय कर दिए गए हैं, जिससे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग असंभव होगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी लॉक वाले विशेष बॉक्स इस्तेमाल हो रहे हैं, जिन्हें केवल कोड से ही खोला जा सकेगा और कड़ी निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस क्षेत्र में फोटोकॉपी दुकानें, साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery