Monday, May, 18,2026

नीट-यूजी 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न प्रश्न पत्र आसान, लेकिन लंबा रहा

जयपुर: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। राज्य के 27 जिलों में बनाए गए 611 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई।  परीक्षा के लिए प्रदेश में करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। राष्ट्रीय स्तर पर 22.79 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा 551 भारतीय शहरों व 14 विदेशी शहरों में हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए 2 लाख से अधिक स्टाफ, 6000 ऑब्जर्वर्स और 674 सिटी कोऑर्डिनेटर्स तैनात किए गए।

परीक्षा केंद्रों पर एआई आधारित कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, जीपीएस ट्रैकिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं लागू रहीं। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। जयपुर में 106 परीक्षा केंद्रों पर 36,508 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 851 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 97.72 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। जिला प्रशासन की निगरानी में 40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 6 सिटी कोऑर्डिनेटर और पुलिस बल तैनात रहा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।

पेपर रहा टाइम कंज्यूमिंग

एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस वर्ष का पेपर कुल मिलाकर आसान और संतुलित रहा, लेकिन इसकी लंबाई ने अभ्यर्थियों की टाइम मैनेजमेंट स्किल की कड़ी परीक्षा ली। लगभग 95 प्रतिशत प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। बायोलॉजी का पेपर पूरी तरह एनसीईआरटी पर आधारित रहा, हालांकि यह अपेक्षाकृत लंबा था। फिजिक्स और केमिस्ट्री में अधिकतर प्रश्न फॉर्मूला व फैक्ट आधारित पूछे गए। विशेषज्ञों के अनुसार पेपर में स्टेटमेंट आधारित और सिंगल लाइन प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जबकि एनालिटिकल और रीजनिंग आधारित प्रश्न अपेक्षाकृत कम थे। इस कारण स्पीड और एक्यूरेसी का संतुलन बनाए रखना अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। श्री चैतन्य के स्टेट हेड डॉ. आर. एल. पूनिया के अनुसार, इस वर्ष का प्रश्नपत्र कुल मिलाकर पिछले वर्ष की तुलना में आसान और संतुलित स्तर का रहा। फिजिक्स में 2-3 प्रश्नों को छोड़कर पेपर 2025 की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहा। प्रश्नपत्र मुख्य रूप से NCERT आधारित रहा। केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न फिजिक्स की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहे।

फिजिक्स में कुछ टॉपिक्स से असंतुलित रूप से अधिक प्रश्न पूछे गए, जैसे सिंपल पेंडुलम से तीन प्रश्न, जबकि थर्मोडायनेमिक्स से एक भी प्रश्न नहीं आया। केमिस्ट्री में फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक तीनों भागों से संतुलित प्रश्न पूछे गए, हालांकि कई प्रश्नों की लंबाई अधिक होने से समय लगा। बायोलॉजी स्कोरिंग रही, लेकिन इसमें असर्शन-रीजन और मैच-द-कॉलम प्रश्नों की भरमार ने छात्रों को उलझाया। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट के लिए कटऑफ लगभग 600 अंक के आस-पास रह सकती है।

ड्रेस कोड में लापरवाही से बढ़ी परेशानी

सख्त गाइडलाइन के बावजूद कई अभ्यर्थी ड्रेस कोड का पालन नहीं कर पाए। कुछ छात्रों को एंट्री से पहले दुपट्टा, कलावा और ज्वेलरी हटानी पड़ी। कई मामलों में बाली तक काटनी पड़ी। वहीं, कुछ अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज जैसे मूल पहचान पत्र या फोटो लाना भूल गए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर नीट-यूजी 2026 का पेपर आसान लेकिन, लंबा और समय लेने वाला रहा। इस बार स्पष्ट हुआ कि केवल एनसीईआरटी पढ़ना पर्याप्त नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, स्पीड और एग्जाम टेम्परामेंट ही अंतिम रैंक तय करेंगे।

परीक्षा के बाद लगा लंबा जाम

रविवार को नीट परीक्षा खत्म होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। त्रिमूर्ति सर्किल पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जहां लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालात इतने बिगड़ गए कि एम्बुलेंस भी रास्ता नहीं बना सकी। सिंधी कैंप, रेलवे स्टेशन, झोटवाड़ा रोड और गोपालपुरा बाईपास जैसे प्रमुख मार्गों पर भी भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों और उनके परिजनों के निकलने से अचानक यातायात बढ़ गया, जिससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई और आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery