Monday, May, 18,2026

कांग्रेस का प्रदर्शन... पेपर लीक माफिया को संरक्षण का आरोप

जयपुर: नीट-2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग उठाई। इस दौरान कई जगहों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले फूंके गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

वहीं, नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) से गिरफ्तार किए गए दो भाइयों में से एक के कथित तौर पर भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े होने की जानकारी के बाद प्रदेश की राजनीति और गरमा गई है। आरोपी दिनेश बिंवाल की भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि अब भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका उजागर होने लगी है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राजस्थान सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे मामलों में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

एफआईआर में देरी क्यों हुई ?

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सीबीआई केंद्र सरकार के प्रभाव में काम करती है। इसलिए नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच संसद की जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) से कराई जानी चाहिए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि भाजपा ने सबूत सामने आने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की, क्योंकि पेपर लीक के आरोपी स्वयं भाजपा के पदाधिकारी हैं। जब लगातार पेपर लीक हो रहे है, तो आखिर NTA के महानिदेशक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रथान की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं हो रही?

भाजपा नेता खुद ही एक्सपोज हो गए

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता बेवजह कांग्रेस सरकार को बदनाम करते रहे, लेकिन अब खुद ही एक्सपोज हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मामला इतना गंभीर था तो एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई। भले ही एसओजी वाले कितनी सफाई दें, पर एसओजी ने एफआईआर लॉज क्यों नहीं की, इसका जवाब दे। बहानेबाजी करना अलग बात है, अधिकारियों को भेज देते हैं कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आओ। इसका क्या मतलब हुआ? मामला गंभीर है। अब इन सबकी पोल खुल जाएगी।

आरोप गलत, वह हमारा कार्यकर्ता नहीं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत को गलत जानकारी है, बिना तथ्यों के भाजपा पर आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस व्यक्ति को लेकर ये बात कर रहे हैं, वो हमारा कार्यकर्ता नहीं है। आजकल सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवा लेना सामान्य बात है, लेकिन केवल फोटो के आधार पर किसी को पार्टी से जोड़ना उचित नहीं है। यहां स्पष्ट कर दूं कि हम किसी को बचाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।

बिंवाल की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें, तार सत्ता संरक्षण से जुड़े हैं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने यह सच्चाई आग की तरह फैल चुकी है कि पेपर लीक के तार सीधे तौर पर सत्ता संरक्षण से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें चीख-चीख कर कह रही हैं कि दिनेश बिंवाल भाजपा से जुड़ा हुआ हैं और कई नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं।

नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हुई, शेष आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्त में

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर छात्रों और अभिभावकों से माफी मांगी है। खर्रा ने कहा कि मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery