Thursday, May, 14,2026

NEET के 'गेस पेपर' ने बढ़ाईं एसओजी की धड़कनें

जयपुर: नीट होने के बाद सामने आए एक गेस पेपर ने जांच एजेंसियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। परीक्षा से करीब एक माह पहले से ही पब्लिक ओपन डोमेन पर उपलब्ध इस गेस पेपर में से परीक्षा में करीब 120 सवाल आने के बाद मिली शिकायत के आधार पर राजस्थान में भी एसओजी ने इसे जांच के दायरे में ले लिया है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने रविवार को कहा कि एक गेस पेपर सामने आया है, जिसमें करीब 410 सवाल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी गेस पेपर से करीब 120 सवाल कैमिस्ट्री विषय से 3 मई को हुई नीट परीक्षा में आए थे। बंसल ने कहा कि यह गेस पेपर परीक्षा से करीब एक माह पहले से बच्चों के बीच मौजूद था, जो ओपन पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध था। ऐसे कई गेस पेपर ओपन डोमेन पर मौजूद हैं, उन्हीं में से यह एक है, लेकिन इसमें से 120 प्रश्न आने के कारण यह जांच के दायरे में आ गया है। बंसल ने बताया कि किसी ने ई-मित्र या फोटोकॉपी की दुकान से इसे डाउनलोड कर इसकी कॉपियां कराईं, जहां से यह आगे सप्लाई होता गया। वहीं व्हाट्सएप और नीट परीक्षा को लेकर बने ग्रुप्स में भी यह साझा किया गया। हालांकि अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस गेस पेपर के आधार पर कहीं चीटिंग या किसी प्रकार का अपराध तो नहीं हुआ।

फिलहाल ऐसा कोई अपराध हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह गेस पेपर कहां से ओरिजिन हुआ, लेकिन परीक्षा के दौरान बच्चों के पास मोबाइल और व्हाट्सएप पर यह पेपर ट्रैवल होना पाया गया है। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में देहरादून से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन यदि जांच की किसी कड़ी में कोई व्यक्ति देहरादून से जुड़ा पाया जाता है तो उससे पूछताछ की जाएगी।

मेधावी छात्रों को नुकसान, एजेंसियां सतर्क

नीट परीक्षा देने वाले बच्चों के पास गेस पेपर पहुंचने से मेधावी छात्रों को नुकसान होगा, जबकि जिन बच्चों के पास यह गैस पेपर पहुंच गया, उन्हें फायदा मिलेगा। 3 मई को हुई इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों के उत्तर देने थे। राजस्थान में जयपुर, सीकर, कोटा और धौलपुर को अति संवेदनशील माना गया था, लेकिन इसके बावजूद सीकर से इस गेस पेपर के पहुंचने को लेकर शिकायत सामने आई। इस मामले को लेकर बच्चे 3 मई को सीकर के उद्योग नगर
थाने में शिकायत देने पहुंचे थे, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि शिकायत करने वाले बच्चों के मोबाइल ही रख लिए गए। इसके बाद बच्चों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में शिकायत की। यह शिकायत बाद में एनआईए और राजस्थान पुलिस तक पहुंची, जिसके आधार पर एसओजी और स्थानीय थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और फिलहाल पेपर लीक को लेकर कोई ठोस सबूत जांच एजेंसियों के हाथ नहीं लगा है।

150 पेज की PDF में थे 400 से ज्यादा सवाल

एसओजी के एडीजी ने बताया कि यह गेस पेपर करीब 150 पेज की पीडीएफ के रूप में सामने आया है, जिसमें 400 से अधिक सवाल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा में इस गेस पेपर से करीब 120 सवाल आए। शुरुआती जांच में यह देखा जा रहा है कि यह गेस पेपर कैसे तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक करने वाली गैंग ने NEET का पेपर लीक किया होता, तो वह बच्चों को पेपर पढ़ाकर सीधे परीक्षा केंद्र भेजती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery