Monday, November, 03,2025

श्यालावास जेल में बंदियों ने बनाया भारत का विशाल नक्शा

जयपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को विशिष्ट केंद्रीय कारागार श्यालावास (दौसा) में बंदियों ने एक ऐसा आयोजन किया, जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया।

जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ की प्रेरणा से और जेलर विकास बागोरिया के मार्गदर्शन में जेल परिसर के खुले मैदान में चार सौ से अधिक बंदियों ने मिलकर भारत का एक विशाल नक्शा तैयार किया। इसके बाद सभी बंदियों ने इस नक्शे में व्यवस्थित रूप से बैठकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

आकर्षण का केंद्र प्रतीकात्मक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इस अनूठे प्रदर्शन का सबसे बड़ा आकर्षण नक्शे के ठीक केंद्र में स्थापित सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा थी, जो उनकी प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रतीकात्मक रूप थी। इस प्रस्तुति ने लौह पुरुष को एक अनोखी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आयोजन के दौरान बंदियों ने पूरे जोश के साथ तिरंगी झंडियां लहराई और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद और हम सब एक हैं जैसे नारों से गूंज उठा।
सामूहिक प्रयास से साकार हुआ संदेश बंदी संदीप गुप्ता ने बंदी विकास शर्मा, महेश, नितिन, दिनेश, राजेश मूर्तिकार, रामप्रसाद, प्रवीण सैनी और अन्य के सहयोग से इस विशाल नक्शे को तैयार किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने देश के प्रति उनकी निष्ठा और एकता की भावना को मजबूती से प्रदर्शित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन संदेश राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारा को बंदियों के जीवन में जीवंत करना था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery